खेल खेल में गई बच्चे की जान

खेल खेल में गई बच्चे की जान

बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के कितासर गांव में खेल खेल मे एक बच्चे की जान चली गई। जिसके बाद घर परिवार में हाहाकार मच गया। जानकारी के अनुसार कितासर निवासी राजूराम का 6 वर्षीय बच्चा जगदीश गांव में खेल रहा था। इस दौरान में वह नीचे गिर गया और गंभीर घायल हो गया। जिसे गंभीरावस्था में पीबीएम लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा ने बताया कि जगदीश 17 जून को गांव में ही खेल रहा था कि गिर जाने से गंभीर घायल हो गया। जिसने रविवार को दम तोड़ दिया। इस संबध में मृतक बालक के ताऊ सोहनलाल मेघवाल ने मर्ग दर्ज करवाई है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |