गर्लफ्रेंड के सुसाइड की खबर सुन छत से कूदा बॉयफ्रेंड - Khulasa Online गर्लफ्रेंड के सुसाइड की खबर सुन छत से कूदा बॉयफ्रेंड - Khulasa Online

गर्लफ्रेंड के सुसाइड की खबर सुन छत से कूदा बॉयफ्रेंड

बिहार में गर्लफ्रेंड के सुसाइड की खबर मिलते ही जयपुर में रहने वाले बॉयफ्रेंड ने भी सुसाइड कर लिया। गर्लफ्रेंड ने फंदा लगाया तो बॉयफ्रेंड ने गुरुवार सुबह एक निजी हॉस्टल की 8वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। बीटेक स्टूडेंट के शव को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। शिवदासपुरा थाना पुलिस मृतक के परिजनों का इंतजार कर रही है, जिनके आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि मुजफ्फरपुर (बिहार) निवासी विवेक कुमार (26) पुत्र सागर साह ने सुसाइड किया है। मछली व्यवसायी का बेटा विवेक सीतापुरा स्थित पूर्णिमा इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ता था। वह कॉलेज के पास एक निजी हॉस्टल में रह रहा था। कंप्यूटर साइंस से B.TECH कर रहा विवेक फाइनल ईयर का स्टूडेंट था। उसका नोएडा की एक कंपनी में सिलेक्शन हो गया था। गुरुवार को उसका तीसरा इंटरव्यू था। एग्जाम के बाद वह जल्द ही अपने घर जाने वाला था।
मृतक के भाई राहुल ने बताया कि विवेक बिहार के रहने वाली अंजली से प्यार करता था। अंजली ने बुधवार रात को फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। गुरुवार सुबह अंजली के भाई ने कॉल कर विवेक को धमकाया। अंजली के सुसाइड के बारे में बताने पर विवेक भी बिल्डिंग से कूद गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

 

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26