शिवसेना व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष बने बोथरा

शिवसेना व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष बने बोथरा

बीकानेर। गंगाशहर के संजय बोथरा के शिव सेना व्यापार प्रकोष्ठ में प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद बीकानेर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। युवा जिला प्रमुख संदीप चौधरी ने बताया कि बोथरा के साथ प्रदेशाध्यक्ष लखन सिंह पंवार सहित अन्य पदाधिकारी रैली के रूप में बीकानेर पहुंचे। चौधरी ने बताया कि देशनोक, पलाना व भीनासर तथा गंगाशहर में संजय बोथरा व लखन सिंह पंवार का स्वागत किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष संजय बोथरा ने कहा कि देश को मुख्य मुद्दों से भटकाया जा रहा है, जिससे देश की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है। मजदूर से लेकर व्यापारी तक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। हमें रोजगार व शिक्षा के कदम उठाने चाहिए साथ ही सभी युवाओं को संगठित होना होगा।आयोजन से जुड़े नवदीप गहलोत ने बताया कि सेठिया भवन में उक्त पदाधिकारियों का अभिनन्दन किया गया। जयपुर व्यापार शहर अध्यक्ष मानसिंह मान, फलौदी युवा जिला प्रमुख अशोक मोडकिया तथा अरविन्द धारणिया आदि मंचासीन रहे। इस अवसर पर अश्विनी रामावत, महेन्द्र बैद, ऋषभ रांका, बाबु चौधरी, मदन शर्मा, महादेव शर्मा, नवीन गहलोत, करणी जोशी, मुकेश सारण, सुन्दर गहलोत, रामनिवास चौधरी, जेठाराम, रवि गहलोत आदि ने बोथरा का स्वागत किया।
सभी राज्यों में शिवसेना लड़ेगी चुनाव : लखन सिंह
केवल कांग्रेस-भाजपा ही नहीं तीसरे प्रमुख विकल्प के रूप में उभरेगी शिवसेना। सभी राज्यों में अब शिवसेना चुनाव लड़ेगी। यह बात बीकानेर पधारे शिवसेना राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष लखन सिंह पंवार ने शाहीन बाग पर पंवार ने गृहमंत्री अमित शाह व सीएम अरविन्द केजरी को दोषी माना और कहा कि समय रहते यदि इस पर मंथन होता तो इतनी हिंसा नहीं होती।
Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |