बूथ जीता चुनाव जीता यही मूल मंत्र भारतीय जनता पार्टी की ताकत है: गुप्ता - Khulasa Online बूथ जीता चुनाव जीता यही मूल मंत्र भारतीय जनता पार्टी की ताकत है: गुप्ता - Khulasa Online

बूथ जीता चुनाव जीता यही मूल मंत्र भारतीय जनता पार्टी की ताकत है: गुप्ता

बीकानेर। भाजपा जस्सूसर मंडल की बैठक के मुख्य अतिथि पंकज गुप्ता कोषाध्यक्ष प्रदेश भाजपा और जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के सानिध्य में अध्यक्षता एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा ने की। बैठक की शुरुआत में भारत माता पूजनीय श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय के तेल चित्रों पर पुष्प माला पहनाकर शुरुआत की गई।स्वागत के अभिनंदन कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज जी गुप्ता का 108 कमलगट्टे की माला पहनाकर एवं पार्टी दुपट्टा पहनाकर स्वागत,अभिनंदन कर बीकानेर के ऐतिहासिक जूनागढ़ किले का मेंमेंटो सप्रेम भेंट किया गया
इस बैठक में भाजपा जस्सूसर मंडल के सभी पदाधिकारी एवं बूथ शक्ति केंद्र संयोजक ने भाग लिया । जस्सूसर मंडल की प्रतिवेदन और किए गए संगठनात्मक कार्यों की विवरण पुस्तक दी। मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा ने बताया साथ ही बूथ स्तर के साल के 6 कार्यक्रमों और प्रत्येक माह की अंतिम रविवार को मन की बात कार्यक्रम के विषय में कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया।कार्यकारिणी एवं बूथ संगठन के सत्यापन के इस कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री पंकज जी गुप्ता ने कहा कि भाजपा जस्सूसर मंडल के द्वारा किए गए संगठनात्मक एवं जन सेवा के कार्य बेहद ही सराहनीय है जिनको मेरी नजर में शत-प्रतिशत अंक देता हूं। जस्सूसर मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं और मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा को में धन्यवाद देता हूं कि जिन्होंने जनसेवा और संगठन के कार्यों को बूथों तक पहुंचाने का बहुत ही शानदार प्रयास किया है ।प्रवास और मॉनिटरिंग संगठन की रीड की हड्डी होते हैं। पंकज जी गुप्ता ने बताया कि बूथ जीता चुनाव जीता । यही मूल मंत्र भारतीय जनता पार्टी की ताकत है और यह ताकत बूथ अध्यक्ष और बूथ कार्यकारिणी और सभी कार्यकर्ताओं से सशक्त भाजपा का निर्माण होता है और सशक्त भारत बनता है ।संगठन की बारीकियों के बारे में हमें निरंतर आपस में कार्यकर्ताओं का कार्यकर्ताओं से संवाद होना चाहिए ।इस मौके पर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा जस्सूसर मंडल की मंडल कार्यकारिणी और बूथ अध्यक्षों का सत्यापन हो गया है और यह सभी पूर्ण है इसलिए जस्सूसर मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं को साधुवाद।भाजपा जस्सूसर मंडल के संगठन की इस बैठक में उपस्थित प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री पंकज गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह,जिला महामंत्री अनिल शुक्ला, जस्सूसर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा, मंडल प्रवासी शिखर चंद डागा, जिला मंत्री कौशल शर्मा, मंडल के महामंत्री चोरु लाल सुथार, भारत भूषण भाखर,मंडल उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह शेखावत, भवानी प्रजापत, चंद्र प्रकाश सुथार,प्रभु दयाल चौधरी, जुगल किशोर आचार्य, मंडल मंत्री सुमन चौधरी, सरला राजपुरोहित, भंवरी देवी प्रजापत, अशोक सांखला, सुभाष पुरोहित, कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश करनानी, बूथ शक्ति केंद्र संयोजक लक्ष्मी नारायण व्यास, एडवोकेट चतुर्भुज सारस्वत, अशोक सारस्वत, राजकुमार पारीक ,गगन भाटी, भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26