
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर का निधन







बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर का निधन
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर का निधन
Sanjay Kapur Death : बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड और व्यवसाई संजय कपूर का निधन हो गया। संजय ने 53 वर्ष की उम्र में अंतिम साँस ली। संजय की मौत इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में हार्ट अटैक से हुई है। जहां वे पोलो खेल रहे थे। खेल के दौरान संजय अचानक मैदान पर गिर गए। उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड की गिनती देश के बड़े जाने-माने उद्योगपतियों में होती थी। वे पोलो खेलने के शौकइन थे। उनका यूं अचानक चला जाना उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के लिए बड़ा सदमा है। बता दें, संजय कपूर करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे। करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी 2003 में हुई थी। दोनों की शादी परिवार की मर्जी से हुई थी। इस शादी से कपल को दो बच्चे है। बेटी समायरा और बेटा कियान।
करिश्मा कपूर और संजय कपूर का शादी के कुछ सालो बाद वर्ष 2016 में आपसी सहमति से 2014 में तलाक हो गया था। तलाक के दौरान करिश्मा ने पति संजय पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसमें मानसिक और भावनात्मक प्रताड़ना शामिल थी।
यह मामला काफी समय तक मीडिया में भी छाया रहा था। जिसके बाद करिश्मा ने संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से दूसरी शादी की थी। संजय की मौत की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग हैरान हो रहे हैं। करिश्मा कपूर की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। बता दें करिश्मा और संजय अलग तो हो गए थे, लेकिन संजय अक्सर अपने बच्चों से मिलते रहते थे और उनके साथ समय बिताते रहते थे।


