
बीकानेर: इस जगह पलटी बोलेरो, 6 घायल, दो को किया रेफर






बीकानेर: इस जगह पलटी बोलेरो, 6 घायल, दो को किया रेफर
बीकानेर। देर रात करीब तीन बजे हाइवे पर लखासर टोल के निकट एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। बोलेरो सवार जाखोद सुजानगढ़ निवासी 6 जने घायल हुए। घायलों को आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस में उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से 2 घायलों को बीकानेर रेफर कर दिया गया। बोलेरो सवार देशनोक माताजी के दर्शन करने जा रहें थे और मार्ग में दुर्घटना का शिकार हो गए। हाइवे टोल पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंच कर बोलेरो को मार्ग से हटवा कर रास्ता सुचारू करवाया।

