बीकानेर: बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, पीहर जा रही महिला घायल - Khulasa Online बीकानेर: बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, पीहर जा रही महिला घायल - Khulasa Online

बीकानेर: बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, पीहर जा रही महिला घायल

बीकानेर। नोखा के चौराहे अब दुर्घटनाओं का कारण बन रहे है। गलियों में स्पीड से निकलते चौपहिया वाहन अब छोटे वाहनों को शिकार बना रहे है। नोखा के राठी स्कूल चौराहे पर तीन दिन में दूसरा हादसा हुआ है। गुरुवार देर शाम को नोखा के राठी स्कूल चौराहे की तरफ जा रही एक बाइक को बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को नोखा नगरपालिका के पार्षद देवकिशन चांडक बागड़ी रेफरल अस्पताल लेकर आए और प्राथमिक उपचार शुरू करवाया। इस दोनों घायलों को बीकानेर रेफर किया गया है। घायल मुंदड़ निवासी नेनूराम और उंठवालिया निवासी निरमा बताए जा रहे है। निरमा की शादी दो मई को हुई थी, वह अपने पीहर जा रही थी। सूचना मिलने पर सीलवा के पूर्व सरपंच खूमचंद नायक और पूर्व पार्षद रमेश नायक भी अस्पताल पहुंचे। आपको बता दे कि नोखा के राठी स्कूल चौराहे पर दो दिन पहले भी सड़क दुर्घटना में एक की मौत और एक लड़का घायल हो गया था।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26