बीकानेर: घर से खेत जाने निकले युवक का रास्ते में मिला शव

बीकानेर: घर से खेत जाने निकले युवक का रास्ते में मिला शव

बीकानेर: घर से खेत जाने निकले युवक का रास्ते में मिला शव

खुलासा न्यूज़। जिले के गजनेर थाना क्षेत्र के सुरजड़ा गांव के पास एक युवक का शव मिला। मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। गुरुवार को पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सुरजड़ा निवासी धन्नाराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि उसका भाई गोपालराम घर से दोपहर में खेत के लिए निकला था। वो शाम तक वापस नहीं लौटा तो घर वालों को चिंता हुई। उसे आसपास के मोहल्लों में भी ढूंढा गया, लेकिन नहीं मिला। देर रात तक भी गोपालराम घर नहीं आया। इस पर चिंता बढ़ गई। सुबह आसपास के खेत और गोचर भूमि में अलग-अलग लोगों को भेजकर तलाश की गई। इस दौरान गोपालराम का शव गोचर में पड़ा मिला। परिजनों का मानना है कि गर्मी के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। घर से दूर गोचर में उसकी मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच एएसआई वीरेंद्र सिंह को सौंपी गई है।

May be an image of text

बीकानेर की लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए खुलासा बीकानेर के सभी सोशल अकाउंट को जरूर फॉलो करे।
यूट्यूबhttps://www.youtube.com/@KhulasaNewsBikaner
इंस्टाग्रमhttps://www.instagram.com/khulasa.online/
फेसबुकhttps://www.facebook.com/khulasaonline/
ट्वीटर (X) एक्सhttps://twitter.com/khulasabikaner

 

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |