[t4b-ticker]

बीकानेर: आश्रम की छत पर मिला शव, बदबू आने पर हुआ खुलासा

बीकानेर: आश्रम की छत पर मिला शव, बदबू आने पर हुआ खुलासा

बीकानेर। जिले के नोखा पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित अपना घर आश्रम से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां छत से तेज बदबू आने पर जब सेवाकर्मी ऊपर पहुंचे तो छत पर एक शव पड़ा मिला। घटना 18 दिसंबर की रात की बताई जा रही है। इस संबंध में देशनोक निवासी एवं अपना घर आश्रम में कार्यरत कर्मचारी भंवरराम ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि 18 दिसंबर की रात को आश्रम की छत की ओर से दुर्गंध आने लगी। जब वे छत पर पहुंचे तो वहां एक शव मिला।

बताया गया कि मृतक अपना घर आश्रम में रहने वाला अज्ञात व्यक्ति था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का मुआयना किया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Join Whatsapp