
इस स्कूल का अचानक बोडा ने किया निरीक्षण, व्यवस्था को लेकर की प्रशंसा





इस स्कूल का अचानक बोडा ने किया निरीक्षण, व्यवस्था को लेकर की प्रशंसा
बीकानेर। महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मुरलीधर नगर में आज राष्ट्रीय प्रतियोगिता स्कूली 19 वर्ष से कम आयु वर्ग ताइक्वांडो का अनिल बोड़ा उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा ने निरीक्षण किया तथा सभी खिलाडिय़ों से खान पान,रहने की व्यवस्था का जायजा लिया।सभी खिलाड़ी लड़कियों में व्यवस्था की प्रशंसा की।इस दौरान खेल प्रभारी विद्यालय रोहित बिश्नोई, प्रशिक्षक प्रियंका जाट, सरिता, विद्यालय कैंप सहयोगी ज्योति बोड़ा, सचिन जोशी, विनोद ओझा, राखी पुरोहित, दीपमाला पॉल, खेल कॉम्प्लेक्स के आनंद स्वामी आदि उपस्थित थे।इस अवसर पर बोड़ा ने सभी होनहार राज्य की चयनित खिलाडिय़ों को जम्मू में होने वाली राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता एस जी एफ आई में पूरे मनोयोग और आत्मविश्वास के साथ भाग लेने को कहा और खेल के दौरान पूर्ण मनोयोग के साथ अनुशासन से खेलने पर जोर देते हुए प्रोटीन युक्त आहार का उचित मात्रा में सेवन और फास्ट फूड से दूरी बनाने पर जोर दिया।यह राज्य की टीम जम्मू कल रवाना होगी।




