Gold Silver

भाजपा का महाघेराव कल, तैयारियों को दिया अंतिम रूप, ये बड़े नेता करेंगे शिरकत

खुलासा न्यूज, बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर में मंगलवार को महाघेराव करेगी। इस महाघेराव में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी भी हिस्सा लेंगे। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जोशी बीकानेर आ रहे हैं। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी शिरकत करेंगे। दरअसल, कांग्रेस सरकार की खामियों को उजागर करने के लिए भाजपा प्रदेश के हर जिले में प्रदर्शन कर रही है। इसी के तहत बीकानेर में मंगलवार को दोपहर सवा बारह बजे बिश्नोई धर्मशाला के आगे से जन आक्रोश महाघेराव शुरू होगा। कलक्टरी से कुछ ही कदम की दूरी पर ही महाघेराव शुरू होगा। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके बाद तीन बजे पार्क पैराडाइज होटल में संभागीय बैठक होगी। इस बैठक में बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू के कार्यकर्ता शामिल होंगे। पार्क पैराडाइज में इन जिलों के चयनित कार्यकर्ताओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर संभाग के नेताओं से चर्चा की जाएगी। इस दौरान कांग्रेस सरकार की खामियों को उजागर करने में पार्टी के प्रयासों की समीक्षा भी होगी। जोशी जोधपुर की विधानसभा फलोदी और बाप के रास्ते बीकानेर आएंगे। जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।

Join Whatsapp 26