
बीकानेर में निकली भाजपा की परिवर्तन यात्रा, पूर्व विधानसभा में छाए रहे महावीर रांका, सुरेन्द्र सिंह शेखावत व दिलीप पुरी, महापौर नहीं जुटा पाई भीड़






खुलासा न्यूज, बीकानेर। भाजपा की परिवर्तन यात्रा आज बीकानेर में रही। नौरंगदेसर से लेकर शहर में स्थित साले की होली में रखी गई आमसभा तक जगह-जगह यात्रा का जोरोशोरो से स्वागत हुआ। विधानसभा पूर्व की बात करें तो वृंदावन एनक्लेव में भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत, छ: न्याति ब्राह्मण महासभा मैदान में भाजपा नेता दिलीप पुरी व एलआईसी ऑफिस के पास भाजपा नेता महावीर रांका द्वारा इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया। तीनों स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस भीड़ को देख परिवर्तन यात्रा के रथ पर सवार भाजपा के दिग्गज केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत व कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित तमाम नेता गदगद नजर आए। वहीं, महापौर सुशीला कंवर भीड़ जुटाने में नाकाम रही। उनके स्वागत पॉइंट पर अन्य नेताओं के स्वागत स्थल के मुकाबले कम भीड़ नजर आई।
दिलीप पुरी के नेतृत्व में सैंकड़ों लोगों ने किया स्वागत
बीजेपी परिवर्तन संकल्प यात्रा को बीकानेर में छ: न्याति ब्राह्मण महासभा मैदान पहुंची जहां पर दिलीप पुरी के नेतृत्व में बीकानेर भाजपा के पांचों मण्डल अध्यक्ष, युवा मोर्चा के पुर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराज बिश्नोई, पुर्व जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, पार्षद सुधा आचार्य, अशोक बोबरवाल, पार्षद मांगीलाल बिश्नोई, सोहन लाल प्रजापत, नरेन्द्र नैण, कोडाराम भादू तथा सैंकड़ों कार्यकर्ता व हजारों लोगो के साथ भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, भाजपा नेता श्रवण सिंह बगड़ी, दशरथ सिंह, यात्रा के समन्वयक बलबीर बिश्नोई का जेसीबी से पुष्प वर्षा एवं ढोल नगाड़ों से स्वागत किया।
जनता को संबोधित करते हुए दिलीप पुरी ने कांग्रेस सरकार में चल रहे भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, कुसाशन व महिला अत्याचार पर बोलते हुए कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया तथा आने वाले चुनाव में राजस्थान में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाने का जनता से आग्रह किया जिसका जनता ने पुरजोर समर्थन किया।
सभा को केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल तथा गजेन्द्र सिंह शेखावत ने संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार की विफलताओं को उजागर किया व जनता से इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का आव्हान किया।
सभा के समापन पर दिलीप पुरी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया व जनता को स्नेहभोज करवाकर समर्थन मांगा।
सुरेन्द्र सिंह शेखावत के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग,51 किलो की पहना से किया स्वागत
वृंदावन एनक्लेव भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में यात्रा का जोश खरोस के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल यात्रा के लोकसभा प्रभारी आरपीएससी अध्यक्ष सीआर चौधरी का सभा में स्वागत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रदेश की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया । वहीं केंद्रीय मंत्री स्वराज के लिए भाजपा का कमल खिलाने का आह्वान किया ।
सभा में उपस्थित बीकानेर पूर्व विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीकानेर से लेकर जयपुर तक परिवर्तन का उद्घोष किया।
सभा को बार एसोसिएशन बीकानेर के अध्यक्ष डॉ बिहारी सिंह राठौड़ , क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष कर्ण प्रताप सिंह सिसोदिया, युवा नेता विक्रम सिंह भाटी, पूर्व संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल भाजपा नेता रवि शेखर मेघवाल, छात्रसंघ अध्यक्ष गोवर्धन सिंह लोहारकी छात्रसंघ अध्यक्ष विष्णु साध, राजवीर सिंह कातर, राहुल वाल्मिकी युवा नेता सुनील मेघवाल, मुकेश बिश्नोई,विकास मेघवाल, भरत सिंह बीका, करण नायक, विक्रम सिंह बिदावत, विक्रम सिंह डाबड़ी, नरेंद्र सिंह आबड़सर सुभाष वाल्मिकी ने संबोधित किया सभा का संचालन जुगल सिंह बेलासर ने किया ।
कार्यक्रम में कार्यक्रम में बीकानेर पूर्व विधायक का दूसरी सिद्धि कुमारी बीकानेर महापौर सुशीला खबर राजपुरोहित पूर्व संसदीय सचिव डॉक्टर विश्वनाथ मेघवाल 1200 के अध्यक्ष राठौर भाजपा नेता रवि शेखर मेघवाल, बंशी लाल तंवर, द्यप्रताप सिंह खींचीयां, ऋषि मोहन जोशी, बृजमोहन रामावत, शेरसिंह भाटी, बजरंग सिंह राठौड़, नरपत सिंह लाडिया, भंवर लाल जांगिड़, गुलाब भाट, जेठमल नाहटा, इन्द्र राव, मघाराम नाई, निमेष सुथार, रफीक गीगासर, सोहन लाल प्रजापत, दीपक गहलोत, अरविन्द सोनी, विष्णु बंजारा, नेमगीरी गुसाई, भवानी सिंह शेखावात, मदन दास स्वामी, चंडीदान चारण, बद्री प्रसाद तावनीया, गिरीराज चारण, शांति देवी चौहान ,सुरभी पाण्डे, सुधा आचार्य सहित बीकानेर पूर्व विधानसभा के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
साथ ही बुलदोजरो से की पुष्प वर्षा यात्रा के स्वागत सभा स्थल का पंडाल भारत माता की जय से गूंज उठा व मुख्य द्वार के आगे बुलदोजरों से पुष्पवर्षा की गई बुलडोजर पर खड़े भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुलाब के फूलो की पुष्पवर्षा की 51 किलो फूलों की माला से केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल, सीआर चौधरी का टीम सुरेंद्र सिंह शेखावत ने स्वागत किया।
जयपुर रोड पर भाजपा नेता महावीर रांका ने परिवर्तन संकल्प यात्रा का किया स्वागत
एलआईसी ऑफिस के पास जयपुर रोड पर रविवार शाम को भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका द्वारा परिवर्तन संकल्प यात्रा का स्वागत किया गया। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि संकल्प यात्रा में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, पूर्व सांसद प्रदेश उपाध्यक्ष सीआर चौधरी, श्रवणसिंह बगड़ी, प्रदेश मंत्री वासु चावला का 101 किलो फूलों की माला से अभिनन्दन किया गया। भाजपा के पवन महनोत ने बताया कि संकल्प यात्रा के स्वागत में हजारों लोग उमड़े और ऊंट, घोड़ों व हाथी भी स्वागत समारोह में आकर्षण का केन्द्र रहे। संकल्प यात्रा को सम्बोधित करते हुए शेखावत ने कहा कि पूरे देश में राजस्थान ही ऐसा प्रदेश है जहां दुष्कर्म के सबसे अधिक केस दर्ज हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल दिन में मुख्यमंत्री कांग्रेस की राजकुमारी प्रियंका गांधी की आगामी यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए जगह देखने के लिए गए थे, जहां बैठक होने वाली है, उससे मात्र 5 किलोमीटर की परिधि में अज्ञात महिला की लाश को लाकर डाल दिया गया। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि घर के बाहर शाम को भोजन कर टहलने निकली महिला को जबरन अगवाकर ले जाया गया। तीन-तीन दरिंदों ने उसके साथ दरिंदगी की। पूर्णत: निर्वस्त्र अवस्था में उसको छोड़कर चले गए।
संकल्प यात्रा को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि राजस्थान का किसान बदहाल है, लॉ एंड ऑर्डर सिचुएशन जिस तरह से कंप्रोमाइज हुई। अनगिनत माफिया राजस्थान में पैदा हुए, कांग्रेस ने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी है।
पवन महनोत ने बताया कि संकल्प यात्रा में युधिष्ठरसिंह भाटी, विनोद बाफना, गणेश बोथरा, हंसराज डागा, दीपक आंचलिया, जय सामसुखा, धनराज बोथरा, नवीन बोथरा, किशन बैद, सुशील पारख, करणीदान रांका, धर्मचंद सामसुखा, चंद्रप्रकाश दफ्तरी, मोहित बोथरा, शिखर डागा, अशोक रांका, सौरभ मालू, पवन सुराना, पारस डागा, शांति विजय सिपानी, विशाल गोलछा, पुनेश मुशरफ, सुभाष गोयल, विपुल कोठारी, बादल सिंह चारण, भंवर चारण, बजरंग सियाग, बन्नाराम सियाग, लालजी गुरु, चंद्रेश हर्ष, राजेन्द्र शर्मा, भगवान सिंह मेड़तिया, मधुसूदन शर्मा, शंभु गहलोत, टेकचन्द यादव, कुलदीप यादव, शंकरसिंह राजपुरोहित, आनन्द सोनी, ओम नायक, नरपतसिंह भाटी, गौरीशंकर देवड़ा, मनोज गहलोत, विशाल चौपड़ा, जितेन्द्र सेठिया, विकास बोथरा, घनश्याम जाजड़ा, घनश्याम रामावत, निर्मल गहलोत, धर्मेन्द्र सारस्वत, तुलसीदास पारीक, मदन सारड़ा आदि उपस्थित रहे।


