महावीर रांका के स्वागत पॉइंट पहुंची बीजेपी की परिवर्तन यात्रा, मोदी-मोदी के लगे नारे - Khulasa Online महावीर रांका के स्वागत पॉइंट पहुंची बीजेपी की परिवर्तन यात्रा, मोदी-मोदी के लगे नारे - Khulasa Online

महावीर रांका के स्वागत पॉइंट पहुंची बीजेपी की परिवर्तन यात्रा, मोदी-मोदी के लगे नारे

खुलासा न्यूज, बीकानेर। भाजपा की परिवर्तन यात्रा तय समय के अनुसार काफी देरी से चल रही है। साढ़े आठ बजे तक म्युजियम सर्किल से आगे एलआईसी ऑफिस तक ही पहुंची। यहां भाजपा नेता महावीर रांका द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा। बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं। इससे वृंदावन एनक्लेव में भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में स्वागत किया गया। बीच में भाजपा नेता दिलीप पुरी के नेतृत्व में यात्रा का जोरोशोरो से स्वागत किया। दोनों ही स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग व भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। यात्रा में बड़ी संख्या में गाडिय़ों का काफिला चल रहा है। वहीं, यात्रा का नेतृत्व केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत व केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल कर रहे हैं। यात्रा में मोदी-मोदी के नारे लग रहे हैं।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26