भाजपा की परिवर्तन यात्रा कल बीकानेर में, नेताओं ने घर-घर जनसंपर्क पीले चावल बांटे - Khulasa Online भाजपा की परिवर्तन यात्रा कल बीकानेर में, नेताओं ने घर-घर जनसंपर्क पीले चावल बांटे - Khulasa Online

भाजपा की परिवर्तन यात्रा कल बीकानेर में, नेताओं ने घर-घर जनसंपर्क पीले चावल बांटे

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत व अर्जुनराम मेघवाल रहेंगे साथ खुलासा न्यूज बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन यात्रा को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल के साथ आ रहे रथ के स्वागत के लिए पूरे रूट पर स्वागत प्वाइंट बनाए गए है। जहा हजारों की संख्या में आमजन स्वागत को आतुर है। आज बीकानेर में भाजपा नेताओं ने पीले चावल देकर निमंत्रण दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर जनसंपर्क किया। शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अगुवाई में गोकुल सर्किल नत्थूसर गेट पर ई रिक्शा के साथ प्रचार कर जनसंपर्क कर आमंत्रण दिया। शहर जिला महामंत्री मोहन सुराणा, नरेश नायक, श्याम सुंदर चौधरी, अविनाश जोशी साथ रहे। बीकानेर में परिवर्तन यात्रा से पूर्व भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश आईटी प्रभारी शिखा बैद व महिला मोर्चा बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ द्वारा परकोटे में गंगाशहर में पीले चावल बांटकर यात्रा हेतु आमंत्रण दिया। महिला मोर्चा जिला महामंत्री इंद्रा व्यास व जिला पदाधिकारी बहनें उपस्थित रही। 10 सितंबर को साले की होली पर आयोजित होने वाली परिवर्तन यात्रा की आम सभा की तैयारी के लिए भाजपा कार्यकर्ता जोश से लगे हुए है। जिसमें शहर जि़ला उपाध्यक्ष गोकुल जोशी की अगुवाई में पुराना शहर मंडल अध्यक्ष कमल आचार्य के साथ कार्यकर्ताओं ने रत्तानियों के चौक, बंगला नगर तक घर घर घूमकर सभी को ज्यादा से ज्यादा पधारकर सभा को सफल बनाने का आग्रह किया व कार्यकर्ताओं को जि़म्मेदारी बांटी एवं कार्यक्रम को व्यवस्थित रहे। इसके लिए अलग अलग कार्यकर्ताओं को अलग अलग जि़म्मेदारी बांटी गई। साथ में अनिल हर्ष, संतोष पुरोहित, दिनेश परीक, दाऊ जोशी, दुर्गा दास, नरेंद्र किराडू, सन्नु पुरोहित, सत्तू छंगानी, मनोज पुरोहित, श्याम सुंदर पुरोहित, मदन गोपाल, महेंद्र किराडू आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26