भाजपा: कार्यकारिणी नई, लेकिन कई चेहरे फिर रिपीट

भाजपा: कार्यकारिणी नई, लेकिन कई चेहरे फिर रिपीट

भाजपा: कार्यकारिणी नई, लेकिन कई चेहरे फिर रिपीट

बीकानेर। शहर जिला भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा शनिवार को कर दी गई। जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने इसकी घोषणा की है। इस कार्यकारिणी में सबसे खास बात यह रही कि इस बार फिर पुरानी कार्यकारिणी में से कुछ चेहरे को रिपीट कर दिया गया है। वहीं कुछ कार्यकर्ताओं को पद के हिसाब से ऊपर नीचे भी इस कार्यकारिणी में किया गया है। हालांकि नई अध्यक्ष की ओर से सभी सभी विधायकों और पदाधिकारियों को साधने के हिसाब से कार्यकर्ताओं को किसी न किसी पद पर मौका भी दिया गया है। जानकारों की माने तो पुरानी कार्यकारिणी के कुछ सक्रिय और अनुभवी चेहरों को दोबारा मौका दिया गया है। वहीं, कुछ कार्यकर्ताओं को उनके पूर्व पदों की तुलना में ऊपर या नीचे की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे संगठन में नई ऊर्जा के साथ-साथ अनुशासन और निरंतरता बनाए रखने का प्रयास किया गया है।

दो रिपीट 30 नए चेहरों को मौका
इसमें पुरानी कार्यकारिणी से दीपक पारीक व अशोक प्रजापत को रिपीट किया गया है। नई कार्यकारिणी में करीब 30 नए चेहरों को मौका मिला है। कार्यकारिणी में सात उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, आठ मंत्री, एक कोषाध्यक्ष सहित मीडिया संयोजक, सह संयोजक, प्रवक्ता शामिल है। कार्यकारिणी के अनुसार दीपक पारीक, अशोक प्रजापत, मोतीलाल हर्ष, सरिता नाहटा, भूपेन्द्र शर्मा, किशन मोदी, सोहनलाल प्रजापत को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। कौशल शर्मा, श्यामसिंह हाडला, राजेन्द्र पंवार का महामंत्री की जिमेदारी सौंपी गई है।

आठ मंत्री व अन्य पदाधिकारी
जिला मंत्री के पद पर धर्मेन्द्र सोलंकी, सुनीता हटीला, झमकू देवी मारू, किशन चौधरी, तरूण स्वामी, विनोद करोल, रामचन्द्र सोनी व सुमन कंवर शेखावत को नियुक्त किया है। कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, मीडिया संयोजक कमल गहलोत, सह संयोजक घनश्याम कच्छावा, सोशल मीडिया संयोजक चन्द्रप्रकाश गहलोत, सह संयोजक चन्द्रशेखर शर्मा व मंजूषा भास्कर को बनाया है। आइटी सेल संयोजक सुशील आचार्य, सह संयोजक विजय बाफना, कार्यालय मंत्री चोरूलाल सुथार, सह मंत्री रघुवीर प्रजापत व राजकुमार व्यास, प्रवक्ता जोगेन्द्र शर्मा, मुकेश शर्मा, विनोद धवल व दुष्यंत सिंह तंवर को नियुक्त किया है।

इस कार्यकारिणी में कुछ महत्वपूर्ण बिंदु

पुराने चेहरों की वापसी-पिछली कार्यकारिणी के कुछ सदस्यों को दोबारा शामिल किया गया है, जिससे अनुभव और निरंतरता को महत्व दिया गया है।

पदों में फेरबदल-कुछ कार्यकर्ताओं को उनके पिछले पदों की तुलना में ऊपर या नीचे की जिम्मेदारी दी गई है, जिससे कार्य की समीक्षा और संतुलन का संकेत मिलता है।

संतुलन और समन्वय- जिलाध्यक्ष ने सभी विधायकों और पदाधिकारियों को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग पदों पर मौका दिया है, जिससे संगठन के भीतर संतुलन और समन्वय स्थापित किया जा सके।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 89000 रेट , 22 कैरट 94000 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 89000 रेट , 22 कैरट 94000 चांदी 117500 |