बीकानेर में भाजपा का बोर्ड, कल होगा उपमहापौर का चुनाव

बीकानेर में भाजपा का बोर्ड, कल होगा उपमहापौर का चुनाव

बीकानेर। महापौर चुनाव को लेकर बीकानेर नगर निगम सभागार में मतदान प्रक्रिया के बाद मतगणना समाप्त हो गयी। इसी के साथ ही बीकानेर नगर निगम पर फिर से भाजपा का कब्ज़ा हो गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया दोपहर 12.50 बजे तक चली इसके बाद मतगणना शुरू हुई जिसमें 80 पार्षदों में से 43 ने भाजपा को वही 37 ने कांग्रेस को वोट दिया। भाजपा का बोर्ड बनने के साथ ही सुशीला कंवर बीकानेर की पहली महिला महापौर बन गयी।
ट्रांसपोर्ट व्यवसाय और राजनीतिक परिवार से हैं सुशीला कंवर बीकानेर नगर निगम महापौर सुशीला कंवर ने भले ही पहली बार राजनीति में कदम रखा है, लेकिन उनका परिवार सालों से राजनीति में सक्रिय है। सुशीला कंवर भाजपा के वरिष्ठ नेता और ट्रांसपोर्ट कारोबारी गुमान सिंह राजपुरोहित की पुत्रवधू हैं। सुशीला के पति विक्रम सिंह भी परिवार के ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े हैं। ससुर गुमान सिंह राजपुरोहित एक बार विधानसभा चुनाव में निर्दलीय के रूप में भाग्य आजमाने के साथ भाजपा से पार्षद भी रहे हैं। संगठन में पदाधिकारी रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के करीबियों माने जाते हैं
उप महापौर चुनाव कल
नगर निगम के उप-महापौर चुनाव की प्रक्रिया 27 नवंबर को होगी। रिटर्निंग अधिकारी मेघराज सिंह मीणा ने बताया कि 27 नवम्बर को 10 बजे नगर निगम सभागार में बैठक शुरू होगी। नामांकन पत्र सुबह 11 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 11.30 बजे से की जाएगी। अगर कोई अभ्यर्थी अपना नाम वापस लेना चाहे, तो दोपहर 2 बजे तक ले सकता है। मतदान दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतदान के तुरन्त बाद मतगणना की जाएगी।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |