Gold Silver

भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू, विधायक व अध्यक्षों ने सक्रिय सदस्यता लेकर की शुरुआत

खुलासा न्यूज बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात में सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत आज जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी व खाजुवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत प्रथम सक्रिय सदस्यता लेकर अभियान की शुरुआत। भाजपा जिला मंत्री एवं मीडिया संयोजक देवीलाल मेघवाल ने बताया अब पुरे देश मे भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय सदस्यता अभियान चल रहा है सक्रिय सदस्य बनने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पहले १०० प्राथमिक सदस्य बनाने पड़ेंगे इसके बाद १०० रूपये सदस्यता शुल्क देकर सक्रिय सदस्यता लेनी पड़ेगी।
यह अभियान ३० अक्टूबर तक चलेगा इससे पहले प्राथमिक सदस्यता अभियान चल रहा था जिले में २ लाख ५० हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य था यह लक्ष्य लगभग पुर्ण हो चुका है बीकानेर देहात की सभी पांच विधानसभाओं सदस्यता अभियान चल रहा था अब भाजपा बीकानेर देहात में सक्रिय सदस्यता अभियान चल रहा है जिसके जिला संयोजक श्याम पचारिया है आज जिले में सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी व खाजुवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने सक्रिय सदस्यता लेकर अभियान की शुरुआत की।
भाजपा में सक्रिय सदस्य भाजपा के संगठनात्मक चुनाव में भाग ले सकता आगामी दिनों में भाजपा में जिलाध्यक्ष मण्डल अध्यक्ष व प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत होगे, इसके लिए आज भाजपा केन्द्रीय चुनाव अधिकारी डॉ के लक्ष्मण ने राजस्थान में नारायण पंचारिया के नेतृत्व में चार सदस्यीय चुनाव समिति की कमेटी बनाई। यह कमेटी राजस्थान मे संगठनात्मक चुनाव करायेगी। कमेटी में संयोजक पुर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया होंगे सहसंयोजक हरिराम रिणवा, सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक सुशील कटारा होंगे। भाजपा के जिलाध्यक्ष व मण्डल अध्यक्ष सहित संगठनात्मक चुनाव में लें भाग सकेंगे। आज भाजपा राजस्थान में संगठनात्मक चुनाव की दृष्टि से संयोजक सहित चार सदस्यीय कमेटी की हुई घोषणा। भाजपा मीडिया संयोजक देवीलाल मेघवाल ने दी जानकारी।

शहर जिलाध्यक्ष व विधायक बने सक्रिय सदस्य

भाजपा सदस्य अभियान २०२४ के सक्रिय सदस्यता अभियान की लॉन्चिंग आज भाजपा संभाग कार्यालय में शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में की गई। इस अवसर पर विधायक सिद्धि कुमारी, उपमहापौर राजेंद्र पंवार के साथ जिला पदाधिकारियों को सक्रिय सदस्य बनाया गया।
शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने बताया विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा एक राष्ट्रनिष्ठ, लोकनिष्ठ, कर्तव्यनिष्ठ और कार्यकर्ता आधारित दल है देवतुल्य कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति और सामर्थ्य हैं सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में बूथ व विधानसभा क्षेत्र में १०० नए सदस्य बनाने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा इसके माध्यम से राष्ट्र प्रथम को जीवन का ध्येय बनाने वाले कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनाया जा रहा है।सक्रिय सदस्यता अभियान सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को देश हित के लिए काम करने की नई ऊर्जा देगा सक्रिय सदस्य बनने से ही आपको मंडल, जिला और राष्ट्रीय स्तर पर सेवा करने का अवसर मिलेंगे आज प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, नरेश नायक संयोजक सक्रिय सदस्यताअभियान, श्याम सुंदर चौधरी, आनंद सिंह भाटी, महावीर चरण, अशोक मीणा, विजय उपाध्याय, दीपक पारीक, जितेंद्र राजवी, सांगीलाल गहलोत, जगदीश सोलंकी, भारती अरोड़ा, चंद्र प्रकाश जोशी, सोहनलाल चांवरिया, कमल आचार्य, चंद्र प्रकाश गहलोत, विनोद करोल, अजय खत्री, नर्सिंग सेवग, जेठमल नाहटा, चंद्र प्रकाश शर्मा, राजकुमार व्यास, सुशील आचार्य, जितेंद्र गहलोत, अशोक चांवरिया को भी सक्रिय सदस्य बनाया गया।

Join Whatsapp 26