
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया मेघवाल का आभार





बीकानेर। आज केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम जी मेघवाल के प्रयासों से पीबीएम हॉस्पिटल बीकानेर में 100 बैड क्षमता के डेडीकेटेड कोविड केयर सेन्टर हेतु मेडिकल उपकरणों को लेकर वाहन जब बीकानेर पहुंचे तक बडी संख्या में भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत और अभिनन्दन किया साथ ही केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम जी मेघवाल का आभार जताया। आज सांसद सेवा केन्द्र बीकानेर में वाहन के संचालकों का तिलक, माला, साफा और शॉल ओढाकर स्वागत किया आज बडी संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं से केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम जी मेघवाल ने दिल्ली से विडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया साथ ही बीकानेर को लेकर भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी की। केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा की निश्चित रूप से बीकानेर के लिये यह सुनहरा दिन है कि कल दिल्ली श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलीदान दिवस पर भाजपा केन्द्रीय कार्यालय से कोविड राहत सामग्री को हरी झंडी दिखाकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी.नड्डा जी ने बीकानेर के लिये रवाना किया उससे बीकानेर का हर नागरिक अपने आपको गौरवान्वित समझेगा। केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा पीबीएम हॉस्पिटल बीकानेर में 100 बैड क्षमता के डेडीकेटेड कोविड केयर सेन्टर हेतु मेडिकल उपकरणों से बीकानेर की मेडिकल सुविधा को बडी राहत मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का आभार जताया। इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मेडिकल उपकरणों को पीबीएम मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य मुकेश आर्य एवं कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. सुरेन्द्र वर्मा को सुपुर्द किये। आज के कार्यक्रम में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, रविशेखर मेघवाल, नगर निगम महापौर सुशिला कंवर राजपुरोहित, उप महापौर राजेन्द्र पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, शहर जिला महामंत्री मोहन जी सुरणा, अनिल शुक्ला, शहर उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक बोबरवाल, शहर मंत्री अरूण जैन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड, शहर एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सोहनलाल चांवरिया, देहात एससी मोर्चा मांगीलाल मेघवाल, डॉ. अशोक मीणा, राष्ट्रीय प्रभारी, कल्चर कमेटी, राष्ट्रीय कार्यकारीणी भाजपा अनुसूचित जनजाती मार्चा, मण्डल अध्यक्ष नरसिंग सेवग, मुकेश आचार्य, जेठमल नहाटा, विनोद करल, कमल आचार्य, अजय खत्री, दिनेश महात्मा, पलाना मण्डल अध्यक्ष सहीराम सियाग, जिला परिषद सदस्य दौलत सारण, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि श्रवण प्रजापत, भाजपा नेता जे.पी. व्यास,राजा सेवग, पार्षद विनोद धवल, प्रदीप उपाध्याय, बजरंग सोखल, प्रतीक स्वामी, जितेन्द्र सिंह भाटी, प्रमोद सिंह शेखावत, दीपक गहलोत, फारूक पठान सुधा आचार्य, प्रोमिला गौतम, डॉ. मीना आसोपा, विजय लक्ष्मी, प्रकाश मेघवाल, इमरान कयामखानी, पवन सुथार, सुनिल मेघवाल, इन्द्र राव, राजकुमार पारीक, शिखरचन्द डागा, दीपक यादव, राज कडेला, रघुवीर सिंह, पंकज अग्रवाल, शिवजी खुराव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य गोरर्धन सियाग, लक्ष्मण मेघवाल, चन्द्रशेखर शर्मा के साथ बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


