जोशी के अध्यक्ष बनने पर लूणकरणसर और महाजन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई!

जोशी के अध्यक्ष बनने पर लूणकरणसर और महाजन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई!

खुलासा न्यूज़ लूणकरणसर

बीकानेर लोकेश कुमार बोहरा।

चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी को भाजपा का राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष बनाने पर लूणकरणसर में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की ।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश मेघवाल ने कहा है कि की पूर्व में युवा मोर्चा में काम कर चुके वर्तमान में चित्तौड़गढ़ के सांसद को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश के कार्यकर्ताओं में खुशी का संचार होगा और पार्टी के कार्यकर्ता तन मन से 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान में सरकार बनाएंगे।
ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष फकीरचंद सोखल ने कहा है कि पार्टी के कार्यकर्ता का में खुशी की लहर है सांसद सीपी जोशी साहब युवा मोर्चा में काम करते समय प्रदेश के कार्यकर्ताओं से अच्छा जुड़ाव रखा था उसी का नतीजा है कि आज आलाकमान ने प्रदेश भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बनाया इस ।
अवसर पर ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश लिंबा,वार्ड पंच राजूराम नायक ,वार्ड पंच ओम प्रकाश तावनिया, रामकुमार ,मानिकचंद गंगपरिया, तेजाराम लखेसर,साहब नाथ योगी, रामेश्वर नाथ, ओंकार नाथ , रामकुमार, महेंद्र राम ,अशोक कुमार ,अरुण खेरवाल ,चंदन राम ,जगदीश प्रजापत, धर्मपाल मेघवाल ,सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष पद पर सीपी जोशी के मनोनीत करने पर महाजन भाजपा इकाई कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई एवं बधाई प्रेषित की है। महाजन मंडल के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता कृष्ण कुमार पारीक के नेतृत्व में भाजपा के पूर्व सरपंच हरीराम देहर,पंचायत समिति सदस्य राहुल पारीक,कैलाश पुरोहित, संजय राठी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष सावन पुरोहित, श्याम स्वामी, विनोद गोदारा, सूर्य प्रकाश,महेंद्र सिंह रतनलाल बोहरा महावीर पुरोहित हनुमान देराश्री सोनू सिंह विकास ओझा वीर सिंह आदि ने बस स्टैंड पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी एवं भाजपा केंद्रीय संगठन का आभार व्यक्त करते हुए नए नेतृत्व में भरोसा जताया।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |