बीकानेर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी, आतिशबाजी कर एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

बीकानेर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी, आतिशबाजी कर एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

खुलासा न्यूज, बीकानेर। मुख्यमंत्री पद पर नाम तय होने के साथ ही भाजपा सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त होने के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को संभागीय कार्यालय पर जमकर आतिशबाजी की और बाद में मिठाईयां बांटी। मुख्यमंत्री पद पर भजनलाल शर्मा का नाम सामने आने पर शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा कि ये कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा ही है जो अपने सामान्य से सामान्य कार्यकर्ता को बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। आचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को युवा व महिला उत्थान की बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी में सदैव धन बल और परिवारवाद को प्राथमिकता मिलती है और भाजपा में एक साधारण परिवार से निकले कार्यकर्ता को शीर्ष पद तक पहुंचाया जाता है। शहर भाजपा कार्यालय में जिला महामंत्री मोहन सुराणा, श्यामसुंदर चौधरी, नरेश नायक, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, जितेंद्र राजवीं सहित कई नेताओं ने पहुंचकर प्रसन्नता जताई। शहर भाजपा के साथ ही देहात भाजपा ने भी मुख्यमंत्री का नाम तय होने पर खुशियां मनाई। देहात अध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने कहा है कि भाजपा ही कार्यकर्ताओं का मान सम्मान करती है। भाजपा नेता जतिन सहल ने कहा है कि भाजपा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां हर किसी का सम्मान है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |