बीकानेर जिला परिषद वार्ड 8 उपचुनाव में भाजपा इतने वोटों से जीती

बीकानेर जिला परिषद वार्ड 8 उपचुनाव में भाजपा इतने वोटों से जीती

बीकानेर जिला परिषद वार्ड 8 उपचुनाव में भाजपा इतने वोटों से जीती

बीकानेर। जिला परिषद वार्ड नंबर 8 के उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की। कल शांतिपूर्ण संपन्न हुए मतदान में भाजपा ने 1,945 वोटों के अंतर से कांग्रेस को हराया

चुनाव परिणाम:

  • भाजपा: 6,537 वोट
  • कांग्रेस: 4,592 वोट
  • RLP: 2,288 वोट
  • NOTA: 123 वोट

भाजपा आयुष भादू को 6537 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के संपत भादू को 4592 वोट मिले। आरएलपी की पार्वती सारण को 2288 वोट मिले। भाजपा के आयुष भादू ने 1945 वोट से जीत दर्ज की है। पहले यह सीट कांग्रेस के पास थी, जहां पर शंकरलाल भादू के निधन पर उपचुनाव हुआ। लेकिन इस उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज कर ली

मतदान का हाल:

नोखा एसडीएम गोपाल जांगिड़ के अनुसार, नोखा उपखंड की 10 ग्राम पंचायतों से जुड़े 12 गांवों में कुल 42,499 मतदाताओं में से 13,882 मतदाताओं ने मतदान किया, जिससे मतदान प्रतिशत 32.66% रहा। प्रशासन ने 67 मतदान केंद्र स्थापित किए थे ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

इस जीत के साथ भाजपा ने जिला परिषद वार्ड 8 में कांग्रेस से सीट छीन ली है, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |