[t4b-ticker]

पुलिस हिरासत के दौरान भाजपा महिला कार्यकर्ता से मारपीट, कपड़े फाडऩे का आरोप

पुलिस हिरासत के दौरान भाजपा महिला कार्यकर्ता से मारपीट, कपड़े फाडऩे का आरोप

कर्नाटक के हुब्बली शहर में मंगलवार को पुलिस हिरासत के दौरान एक भाजपा महिला कार्यकर्ता से मारपीट का मामला सामने आया। महिला ने कपड़े फाड़े जाने का भी आरोप लगाया है। बीजेपी कार्यकर्ता को कांग्रेस पार्षद की शिकायत पर हिरासत में लिया गया था। आरोप है कि हिरासत के दौरान महिला ने पुलिस कार्रवाई पर आपत्ति जताई और विरोध किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसके कपड़े भी फट गए।

एनडीटीवी के मुताबिक, महिला को कांग्रेस की पार्षद सुवर्णा कल्लाकुंटला की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर हिरासत में लिया गया था। यह शिकायत केशवापुर राणा इलाके में मतदाता सूची संशोधन से जुड़े विवाद को लेकर दर्ज कराई गई थी।

मतदाता सूची संशोधन के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पहले भी विवाद हुआ था। आरोप लगाया गया था कि महिला कार्यकर्ता ने कुछ मतदाताओं के नाम सूची से हटाने में अधिकारियों की मदद की थी।

महिला कार्यकर्ता ने मतदाता सूची से नाम हटाने में किसी भी तरह की भूमिका से इनकार किया है। इसी मुद्दे को लेकर पहले कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें भी हुई थीं।

विरोध करने पर काउंटर केस दर्ज

पुलिस का कहना है कि हिरासत के दौरान महिला ने विरोध किया और पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ काउंटर शिकायत दर्ज की।

Join Whatsapp