वसुंधरा राजे को किनारे किया तो भाजपा तीसरे नंबर पर आयेगीः भाटी

वसुंधरा राजे को किनारे किया तो भाजपा तीसरे नंबर पर आयेगीः भाटी

बीकानेर। सरदारशहर चुनाव में अब मुकाबला रोचक होने लगा है। पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने भी वहां डेरा डाल दिया है। एक दिन पहले वहां मीटिंग की। किसे समर्थन देंगे इसका खुलासा तो नहीं किया लेकिन बोले- भाजपा ने जनाधार वाली नेता वसुंधरा राजे को किनारे किया इसलिए उसे अब तीसरे नंबर पर पहुंचाने के लिए आया हूं। इधर जन आक्राेश यात्रा की तैयारियाें से मीडिया काे रूबरू हाेने के लिए राजेन्द्र राठाैड़ काे बीकानेर आना था लेकिन एन वक्त पर उनका दाैरा निरस्त हाे गया। दरअसल दो दिन पहले भाटी सरदार शहर पहुंचे।

खबर है कि वे वहां राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवार को समर्थन देने गए हैं लेकिन आधिकारिक एलान नहीं किया। भास्कर से बातचीत में कहा कि विराेध भाजपा से नहीं है लेकिन चुनिंदा लाेग जिस तरह से पार्टी काे चलाना चाहते है उसका विराेध है। जिन नेताओं के दम पर भाजपा चुनाव लड़ रही वे अपने दम पर एक हजार लोग इकट्ठे नहीं कर सकते। सूचना मिलने पर हजारों लोग जिस वसुंधरा राजे को सुनने आते हैं उन्हें किनारे कर दिया। इसलिए मैं यहां की नब्ज देख रहा हूं। भाजपा काे तीसरे नंबर पर पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से हमेशा विरोध रहा है और अब भी है।
प्रदेश भाजपा को जो अभी चला रहे उसका अहसास तो हो कि उनके कारण पार्टी तीसरे नंबर पर जा रही। इसलिए सबक सिखाने आया हूं। रालोपा उम्मीदवार को समर्थन की बात तो नहीं कही लेकिन भाजपा-कांग्रेस का विराेध का एलान किया। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने यहां अशाेक पींचा, कांग्रेस ने अनिल शर्मा और रालाेपा ने लालचंद मूंड काे मैदान में उतारा है। भाटी के चूरू पहुंचने के बीच राजेन्द्र राठाैड़ ने भी बीकानेर का दाैरा निरस्त कर दिया। वे भी सरदार शहर में ही डटे हैं।
हनुमान बेनीवाल- देवी सिंह भाटी के बीच बढ़ी नजदीकियां
सरदार शहर में जाट वाेट काफी अहमियत रखते हैं। इसलिए हनुमान बेनीवाल ने वहां डेरा डाला हुआ है। देवी सिंह भाटी से व्यक्तिगत और पारिवारिक गहरे रिश्ते हैं। दाे महीने पूर्व बेनीवाल ने भाटी काे रालाेपा में आने का न्योता भी दिया था। खबर है कि अब भाटी अपने समर्थकों काे भी काेई संदेश दे सकते हैं। मंगलवार काे भी उन्हाेंने कई गांवाें में मीटिंग की हैं।
उपचुनाव हारी भाजपा तो प्रदेश नेतृत्व पर होगा विचार
वर्तमान प्रदेश नेतृत्व लगातार वसुंधरा राजे काे किनारे करने पर तुला है। अगर उपचुनाव भाजपा जीतती है ताे प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, राजेन्द्र राठाैड़, अर्जुनराम मेघवाल का कद बढ़ेगा। देवी सिंह भाटी का मेघवाल और राठाैड़ से छत्तीस का आंकड़ा जगजाहिर है। सतीश पूनियां का कार्यकाल भी पूरा हो रहा है।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सरदार शहर चुनाव नतीजा आने वाले विधानसभा चुनाव की दिशा तय करेगा। भाटी राजे गुट की खुली वकालत करते हैं इसलिए इस चुनाव के मार्फत राजे गुट ये बताना चाहता है कि बिना वसुंधरा जीत आसान नहीं। दरअसल आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा में ऊंचे स्तर पर नेताओं के बीच गुटबाजियां हावी है। सभी एक-दूसरे को साबित करने में लगे हुए हैं।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |