
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, इनको टीम में किया शामिल






खुलासा न्यूज, बीकानेर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिसमेंं सासद बाबा बालकनाथ, सांसद सुखबीर जौनपुरिया, सीआर चौधरी, नारायण पंचारिया, सरदार अजयपाल, मुकेश दाधीच, संतोष अहलावत, चुन्नीलाल गरासिया, प्रभुलाल सैनी, जितेन्द्र गोठवाल, श्रवण सिंह बगड़ी को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी है। वहीं भजनलाल शर्मा, संासद दीया कुमारी, जगवीर छाबा, दामोदर अग्रवाल, मोतीलाल मीणा को प्रदेश महामंत्री, विजेन्द्र पुनिया, प्रियंका बालान, वासुदेव चावला, भानुप्रताप सिंह, नीलम गुर्जर, महेन्द्र कुमावत, हीरालाल नागर, सांवलाराम देवासी, अनंतराम विश्रोई, कृष्ण कटारा, पिकेंश पोरवाल को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। साथ ही पंकज गुप्ता को कोषाध्यक्ष और डॉ. श्याम अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।


