
कुछ ही देर में भाजपा देहात जिला अध्यक्ष की होगी घोषणा, इस नाम पर बनी सहमति,आधिकारिक घोषणा अभी बाकी






कुछ ही देर में भाजपा देहात जिला अध्यक्ष की होगी घोषणा, इस नाम पर बनी सहमति,आधिकारिक घोषणा अभी बाकी
खुलासा न्यूज़, बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव प्रक्रिया के तहत देहात जिला अध्यक्ष की घोषणा कुछ ही देर में की जाएगी। जानकारी के अनुसार, श्याम पंचारिया का नाम लगभग फाइनल माना जा रहा है, हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।
बीकानेर में भाजपा के शहर और देहात के लिए अलग-अलग अध्यक्ष चुने जा रहे हैं। देहात अध्यक्ष के लिए श्याम पंचारिया का नाम पार्टी में सहमति के साथ तय किया गया है। अब सभी की नजरें आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।
भाजपा की संगठन चुनाव प्रक्रिया तेज हो गई है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। देहात अध्यक्ष का चुनाव आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।


