भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीकानेर में - Khulasa Online भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीकानेर में - Khulasa Online

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीकानेर में

नगर निगम चुनाव हेतु भाजपा के मंडल प्रभारी नियुक्त
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर ने नगर निगम चुनाव के व्यवस्थित एवं प्रभावी संचालन हेतु सभी आठ मंडलो में जिला पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मंडल प्रभारी नियुक्त किया है। मंडल प्रभारी अपने मंडल क्षेत्र में नगर निगम चुनाव सम्बन्धी व्यूह रचना, बूथ सरंचना, प्रचार प्रसार आदि की कार्ययोजना में भाजपा प्रत्याशियों का सहयोग करेंगें। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य ने बताया कि जस्सूसर मंडल में 12 वार्ड, पुराना शहर मंडल में 8 वार्ड, नयाशहर मंडल में 12 वार्ड,गोपेश्वर मंडल में 11 वार्ड,गंगाशहर मंडल में 7, लालगढ मंडल में 12, जूनागढ मंडल में 10 तथा रानी बाजार में 12 वार्डो में जिला पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रभारी के रूप में सहयोग करेगें।

डॉ आचार्य ने बताया कि जस्सूसर मंडल में जिला उपाध्यक्ष वेद व्यास,पुराना शहर में जिला महामंत्री दाउलाल हर्ष, नयाशहर में जिला उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह कच्छावा,गोपेश्वर मंडल में बश्ंाीलाल तॅवर,गंगाशहर मंडल में जिला महामंत्री मोहन सुराणा,लालगढ मंडल में जिला महामंत्री पाबूदानसिंह राठौड,जूनागढ में जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत,रानी बाजार मंडल में जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र शर्मा को प्रभारी का दायित्व दिया गया है।
डॉ आचार्य ने बताया कि प्रत्येक वार्ड स्तर पर भाजपा वार्ड प्रभारी नियुक्त करने के साथ साथ प्रत्येक वार्ड में प्रत्याशी के साथ एक चुनाव सहयोगी भी लगाया गया है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीकानेर में
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया आगामी 13 नवम्बर को बीकानेर आयेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष पूनिया 13 नवम्बर को सांय 5 बजे रविन्द्र रंगमंच में कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेगें तथा रात्रि विश्राम बीकानेर रहेगा। इससे पूर्व 13 नवम्बर को पत्रकार सम्मेलन को भी सम्बेाधित करेगें।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26