Gold Silver

भाजपा ओबीसी व किसान मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित, बीकानेर को केवल एक पद मिला

खुलासा न्यूज बीकानेर। भाजपा ने आज प्रदेश में ओबीसी मोर्चा और किसान मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिनमें 50 कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी मिली है। बीकानेर से दोनों मोर्चो में केवल एक ही पद मिला है। ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चम्पालाल गेदर ने सीपी जोशी के निर्देशों पर यह घोषणा की है। जिनमें 6 प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए है। जिनमें बीकानेर से महावीर सिंह चारण को भी उपााध्यक्ष बनाया गया है। वहीं प्रदेश महामंत्री के पद पर 4,8 प्रदेश मंत्री,एक कोषाध्यक्ष,एक कार्यालय मंत्री,एक सोशल मीडिया सह संयोजक,एक आईटी संयोजक,एक आईटी सह संयोजक नियुक्त किया गया हे। वहीं किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भागीरथ चौधरी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 28 कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी है। जिनमें बीकानेर से किसी को भी शामिल नहीं किया गया है।

Join Whatsapp 26