राजस्थान में भी उम्मीदवारों को लेकर चौंका सकती है भाजपा, इस दिन आ सकती है कांग्रेस-भाजपा की पहली सूची - Khulasa Online राजस्थान में भी उम्मीदवारों को लेकर चौंका सकती है भाजपा, इस दिन आ सकती है कांग्रेस-भाजपा की पहली सूची - Khulasa Online

राजस्थान में भी उम्मीदवारों को लेकर चौंका सकती है भाजपा, इस दिन आ सकती है कांग्रेस-भाजपा की पहली सूची

जयपुर राजस्थान में राजनीति का मौसम ठंड में गरम हो रहा है। चुनाव की डेट कभी भी घोषित हो सकती हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों अपनी उम्मीदवारों के नामों की सूची पर मंथन कर रहे हैं। जनता और उम्मीदवार दोनों ही इस वक्त बेसब्र हैं, और सवाल कर रहे हैं कि राजस्थान में उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची कब आएगी। भाजपा जहां उम्मीदवारों को लेकर चौंका सकती है वहीं कांग्रेस इंतजार कर रही है कि भाजपा की लिस्ट आए तो वह जारी करे। वैसे इस वक्त पितृपक्ष चल रहा है। बताया जा रहा है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों पितृपक्ष के वहम को मानते हैं। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा था कि भाजपा राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा जल्द ही करेगी। प्रहलाद जोशी भाजपा के राजस्थान चुनाव प्रभारी हैं। उम्मीदवारों की लिस्ट से चौंका सकती है भाजपा राजस्थान में भाजपा एक बार फिर अपनी उम्मीदवारों की लिस्ट से सबको चौंका सकती है। जैसे कि मध्य प्रदेश में भाजपा की दूसरी लिस्ट में तीन केंद्रीय मंत्रियों के अलावा चार सांसदों के नाम भी शामिल है। भाजपा के आलाकमान राजस्थान के विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद सतर्क हैं। फूंक-फूंक कर कदम उठा रहे हैं। राजनीतिक पंडि़तों का मानना है कि मध्य प्रदेश की तरह राजस्थान में भी भाजपा केंद्रीय मंत्रियों और सांसद को मैदान में उतार सकती है। भाजपा का नया दांव राजनीतिक पंडि़तों के अनुसार राजनीतिक गलियारों में केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, जयपुर ग्रामीण सांसद राजवर्धन सिंह राठौड़, राजसमन्द सांसद दिया कुमारी, सांसद किरोड़ी लाल मीणा के नामों की चर्चा है। बताया जा रहा है कि राजस्थान में 25 सांसद हैं। अटकलें है कि करीब 12 सांसदों पर भाजपा दांव खेल सकती है। कभी भी जारी होने की संभावना भाजपा ने रविवार को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों का चयन करना था। माना जा रहा है कि 45 उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट तैयार है। चर्चा में है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जोधपुर दौरे के बाद पहली सूची कभी भी जारी की जा सकती है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26