राजस्थान के 90 निकायों का चुनाव परिणाम:भाजपा को अजमेर नगर निगम समेत 24 बोर्ड में बढ़त, कांग्रेस के 20 बोर्ड बनना लगभग तय - Khulasa Online राजस्थान के 90 निकायों का चुनाव परिणाम:भाजपा को अजमेर नगर निगम समेत 24 बोर्ड में बढ़त, कांग्रेस के 20 बोर्ड बनना लगभग तय - Khulasa Online

राजस्थान के 90 निकायों का चुनाव परिणाम:भाजपा को अजमेर नगर निगम समेत 24 बोर्ड में बढ़त, कांग्रेस के 20 बोर्ड बनना लगभग तय

राजस्थान के 20 जिलों के 90 नगरीय निकायों में 28 जनवरी को चुनाव हुए थे। जनवरी के आखिरी दिन वोटों की काउंटिंग हुई। अजमेर नगर निगम समेत 24 बोर्ड भाजपा को बढ़त मिली है। वहीं, कांग्रेस के 20 बोर्ड बनना लगभग तय है। टोंक के निवाई और बीकानेर के नोखा में एनसीपी ने जीत हासिल की है। वहीं, बचे हुए 41 बोर्डों में निर्दलीयों की भूमिका अहम रहेगी। उनके समर्थन पर ही यह तय होगा कि बोर्ड पर काबिज कौन होगा।

राजस्थान में नगरीय निकायों के कुल 196 बोर्ड हैं। इनमें 10 नगर निगम, 34 नगर परिषद और 152 नगर पालिकाएं हैं। इनमें से 90 बोर्ड के लिए 28 जनवरी को हुए चुनाव में 76.52% वोटिंग हुई थी। ताजा परिणामों को मिलाकर, अब तक 152 बोर्ड पर चुनाव नतीजे घोषित हो चुके हैं।

निर्दलीय बनेंगे किंग मेकर
31 जनवरी को घोषित परिणामों में 6 बोर्ड ऐसे हैं, जहां भाजपा और कांग्रेस बराबरी पर रही हैं। 16 निकाय ऐसे हैं, जहां कांग्रेस और भाजपा में से जो भी निर्दलीयों का समर्थन लेने में कामयाब होगा, वही बोर्ड बना सकेगा। वहीं, 6 निकायों में कांग्रेस मजबूत है और निर्दलीयों का साथ मिलने पर बोर्ड उसका हो सकता है। भाजपा 3 निकायों में मजबूती के साथ आई है, लेकिन बोर्ड बनाने के लिए उसे भी निर्दलीयों की मदद चाहिए। बाकी निकायों में केवल निर्दलियों का ही बोलबाला है। लिहाजा, यहां बोर्ड पर कौन काबिज होगा, इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

परिणाम- LIVE : लगातार अपडेट यहां देखें…

निकाय वार्ड भाजपा कांग्रेस अन्य निर्दलीय
अजमेर नगर निगम 80 48 18 1(RLP) 13
किशनगढ़ 60 34 17 1(RLP) 8
विजय नगर 35 19 14 2
केकड़ी 40 17 21 2
सरवाड़ 25 8 15 2
बांसवाड़ा जिला
कुशलगढ़ नपा 20 15 2 3
बीकानेर जिला
नोखा 45 15 28(NCP) 2
देशनोक 25 10 11 1(NCP) 3
डूंगरगढ़ 40 23 14 3
भीलवाड़ा जिला
भीलवाड़ा नगर परिषद 70 31 22 17
शाहपुरा नपा 35 21 8 6
जहाजपुर 25 13 8 4
मांडलगढ़ 20 8 6 6
गंगापुर 25 13 12
आसींद 25 9 13 3
गुलाबपुरा 35 15 16 3
बूंदी जिला
बूंदी नगर परिषद 60 24 28 8
लाखेरी नपा 35 10 17 8
केशोरायपाटन 25 12 9 4
नैनवां 25 10 15
कापरेन 25 9 9 7
इंद्रगढ़ 20 7 8 5
प्रतापगढ़ जिला
प्रतापगढ़ नगर परिषद 40 21 19
छोटी सादड़ी 25 11 14
चित्तौड़गढ़ जिला
बड़ी सादड़ी नपा 25 10 14 1
कपासन 25 12 11 2
बेगूं 25 8 15 2
चूरू जिला
रतनगढ़ नपा 45 8 24 13
सुजानगढ़ नगर पालिका 60 19 28 13
सरदारशहर 55 23 29 3
छापर 25 9 9 7
बीदासर 35 16 13 6
रतन नगर 20 11 6 3
तारानगर 35 12 20 3
राजलदेसर 35 14 14 7
डूंगरपुर जिला
डूंगरपुर नगर परिषद 40 27 6 7
सागवाड़ा 35 10 22 3
हनुमानगढ़ जिला
संगरिया नपा 35 1 7 27
नोहर 40 2 21 1 (CPIM) 16
भादरा 40 8 5 1 (CPIM) 26
रावतसर 35 8 9 18
पीलीबंगा 35 13 17 5
जैसलमेर जिला
पोकरण नपा 25 10 9 6
जालौर जिला
सांचोर नपा 35 16 16 3
झालावाड़ जिला
झालावाड़ नगर परिषद 45 25 17 3
भवानीमंडी 40 19 19 2
झालरापाटन 35 20 14 1
पिड़ावा 20 9 10 1
अकलेरा 35 12 23
झुंझुनूं जिला
नवलगढ़ 45 4 33 1 (BSP) 7
चिड़ावा 40 3 11 26
बग्गड़ 20 6 3 11
खेतड़ी 25 6 8 11
मंडावा 25 3 15 7
मुकुंदगढ़ 25 2 4 19
सूरजगढ़ 25 6 7 12
उदयपुरवाटी 35 7 14 14
नागौर जिला
नागौर नगर परिषद 60 12 27 21
लाडनूं 45 13 17 15
मेडतासिटी 40 15 17 8
कुचामनसिटी 45 18 20 7
परबतसर 25 14 7 4
नावां 25 13 10 2
कुचेरा 25 0 22 3
मूंडवा 25 2 11 11 (RLP) 1
डेगाना 25 8 14 3
पाली जिला
सोजतसिटी नपा 40 20 19 1
सादड़ी 35 19 12 4
बाली 25 16 5 4
तख्तगढ़ 25 16 4 5
रानीखुर्द 20 11 7 2
जैतारण 25 14 6 5
फालना स्टेशन 25 8 6 11
राजसमंद जिला
राजसमंद नगर परिषद 45 18 26 1
देवगढ़ 25 14 11
सीकर जिला
फतेहपुर शेखावाटी नपा 55 17 25 13
लक्ष्मणगढ़ 40 14 14 1 (CPIM) 11
रामगढ़ शेखावाटी 35 13 14 8
श्रीमाधोपुर 35 12 13 10
खंडेला 25 3 9 13
रींगस 35 4 8 23
लोसल 35 8 16 11
टोंक जिला
निवाई 35 9 8 17 (NCP) 1
देवली 25 5 10 10
उनियारा 20 12 4 4
मालपुरा 35 13 5 17
टोडारायसिंह 25 14 5 6
उदयपुर जिला
फतेहनगर-सनवाड़ 25 14 11
भींडर 25 2 10 13
सलूंबर 25 8 15 2
कुल वार्ड 3035 1141 1197 63 633
error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26