
भाजपा नेताओं ने कैलाश मेघवाल के बयान को बताया कांग्रेस का प्रोपेगेंडा, पढ़ें किसने क्या कहा







खुलासा न्यूज़ बीकानेर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल द्वारा कानून मंत्री व बीकानेर सासंद अर्जुनराम मेघवाल को भ्रष्टाचारी बताने के बाद भाजपा नेताओं द्वारा जवाबी प्रक्रिया दी जा रही है। यहां कि नेता यह भी कह रहे है कि हस्ताक्ष अभियान चलाकर कैलाश मेघवाल को पार्टी से बाहर करने की मांग करेंगे। साथ ही मेघवाल के बयान को कांग्रेस का प्रोपेगेंडा बताया। तो आईए जानते हैं, कैलाश मेघवाल के बयान पर किसने क्या प्रतिक्रिया दी…
– कैलाश मेघवाल का गहलोत और डोटासरा की तारीफ करना और भाजपा नेताओं का विरोध करना उनकी कांग्रेसी मानसिकता को दर्शाता है- मनीष सोनी
– कभी कटारिया तो कभी मेघवाल का विरोध, राष्ट्रीय नेतृत्व को हताक्षर अभियान चलाकर कैलाश मेघवाल को पार्टी से बाहर करने की मांग करेंगे- पंकज अग्रवाल
बीकानेर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल द्वारा केंद्रीय मंत्री व बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल पर अनर्गल आरोप लगाने पर बीकानेर की जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी रोष है। बीकानेर भारतीय जनता पार्टी बीकानेर जिला मंत्री मनीष सोनी ने कहा कैलाश मेघवाल द्वारा अशोक गहलोत व गोविंद डोटासरा की तारीफ करना और पिछले दिनों गुलाब चंद कटारिया व प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल पर भी अनर्गल आरोप लगाए और अब बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल पर बेबुनियाद आरोप लगाना उनकी कांग्रेस मानसिकता को दर्शाता है। हमारे बीकानेर का सौभाग्य है पहली बार कोई सांसद केंद्र में मंत्री बना अर्जुन मेघवाल ने बीकानेर का मान बढ़ाया है। भाजयुमो महामंत्री पंकज अग्रवाल ने कहा बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल 36 कोम के लोकप्रिय नेता है, कैलाश मेघवाल के बयान से जनमानस आहत है जिस तरह से खाजूवाला विधायक गोविंद मेघवाल द्वारा कैलाश मेघवाल के बचाव में बयान दे रहे है ये सब कांग्रेस का चलाया गया प्रोपेगेंडा है। भाजयुमो कार्यकर्ता हस्ताक्षर अभियान चलाकर राष्ट्रीय नेतृत्व से निवेदन करेंगे इस कांग्रेसी मानसिकता के व्यक्ति को पार्टी से निस्काषित किया जाना चाहिए।
केन्द्रीय मंत्री पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी अशोभनीय- उपमहापौर राजेन्द्र पंवार
बीकानेर। अर्जुन राम मेघवाल पर कैलाश मेघवाल, गोविंदराम मेघवाल द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणियां अशोभनीय हैं। ऐसी टिप्पणियां उनकी मानसिकता को दर्शाती है की अर्जुन राम के बढ़ते हुए कद और और जनता के प्रति उनके प्रेम और विश्वास को देखकर उनको हीनता महसूस होती है। इसलिए वे अर्जुनराम पर ऐसी अशोभनीय टिप्पणी करके अपनी ओछी मानसिकता को दर्शा रहे हैं। अर्जुन राम मेघवाल एक विशेष वर्ग के नेता न होकर 36 काम के नेता है और उन्हें कि 36 कोम समुदायों का योगदान है और वे सभी वर्गों को साथ में रहकर चलने वाले नेता है। वे अंतिम पंक्ति में खड़े हर व्यक्ति का ध्यान रखने वाले नेता है। अर्जुनराम मेघवाल पर कोई भी आरोप लगाने से पहले उन्हें स्वयं के गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए और एक जन नेता के खिलाफ बोले गए शब्द जनता कभी सहन नहीं करेगी और आने वाले चुनाव में अपना जवाब देगी।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को भ्रष्ट कहने वाले कांग्रेस के हाथों खेल रहे हैं- अशोक प्रजापत
बीकानेर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल द्वारा बीकानेर सांसद और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पर की गई टिप्पणी की निंदा करते हुए भाजपा प्रवक्ता एडवोकेट अशोक प्रजापत ने कहा कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल के मन में असुरक्षा का भाव उत्पन्न हो गया है जिसके चलते वे अनियंत्रित बयान बाजी कर रहे हैं। कैलाश मेघवाल द्वारा विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की खुले मन से तारीफ करना स्पष्ट करता है कि वह कांग्रेस के इसारे पर यह बयान बाजी कर रहे हैं और कांग्रेस के हाथों में खेल रहे हैं।
अशोक प्रजापत ने कहा की केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के लगभग 15 सालों के राजनीतिक सफर में आज तक किसी भी व्यक्ति ने किसी तरह के भ्रष्टाचार संबंधी आरोप नहीं लगे हैं आमजन में मंत्री की छवि बेदाग और पाक साफ है। बीकानेर का आम आदमी अर्जुन मेघवाल के रसोई तक प्रवेश करता है। मंत्री सबकी सुनते हैं और सबके काम के लिए प्रयास करते हैं जरूरी नहीं है कि सभी इच्छा अनुसार काम हो जाए, लेकिन उसके लिए सार्थक प्रयास करना मंत्री के नित्य कार्यों में शामिल है। केंद्रीय मंत्री पर आरोप लगाना कहीं ना कहीं खुद की कमजोरी छुपाना है। मेघवाल के बढ़ते राजनेतिक कद की वजह से उनके साथी स्वजाति बंधुओ को अखर रहा है और इसी कारण वह अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं। प्रजापत ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल पर लगाया गया आरोप का खंडन करते हुए हम कैलाश मेघवाल द्वारा की गई टिप्पणी की निंदा करते हैं।
कैलाश मेघवाल का बयान अशोभनीय, अर्जुनराम मेघवाल 36 कोम के लोकप्रिय नेता- मोहन सुराणा
बीकानेर। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के खिलाफ अशोभनीय भाषा का प्रयोग और अनर्गल आरोप का भाजपा नेता मोहन सुराणा ने विरोध जताया। सुराणा ने कहा कैलाश मेघवाल द्वारा कांग्रेसी नेताओं की तारीफ करना और अपने नेताओं के खिलाफ झूठी बयानबाजी करना अशोभनीय है। अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर का नाम देश दुनिया में रोशन किया है, इस तरह के झूठे आरोपों से पार्टी की छवि भी खराब होती है। कैलाश मेघवाल जैसे कद्दावर नेता अपनी ही पार्टी व समाज के बड़े दलित नेता के खिलाफ ऐसे बयान देना शोभा नहीं देता।


