Gold Silver

भाजपा नेता की पुत्रवधू पर ताबड़तोड़ हमला, महिला को किया रेफर

भीनमाल शहर के गुंदरिया कॉलोनी में दोपहर 2:50 बजे एक मकान में घर पर अकेली महिला पर अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार शहर के गुदरिया कॉलोनी में भाजपा के वरिष्ठ नेता जोरावर सिंह राव के घर पर उनकी पुत्र वधू शिल्पी कंवर (26) दोपहर 2:30 बजे अकेली थी।

 

इस दौरान अज्ञात हमलावर ने दरवाजा खटखटाया और जैसे ही उनकी पुत्रवधू ने दरवाजा खोला तो दो हमलावरों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया। अचानक हुए इस हमले के चलते महिला अंदर की ओर भागी। इस दौरान बदमाश घर के अंदर घुसे और शिल्पी कंवर पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। इसके बाद जब बदमाश बाहर ओर भागने लगे तो शिल्पी ने बदमाश के पैर को पकड़ लिया, लेकिन बदमाश उसे दरवाजे तक घसीटते ले गए, जहां वह शिल्पी से छूटकर भाग गए। इस दौरान महिला के चिल्लाने पर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे तो घायल महिला को लेकर फौरन अस्पताल पहुंचे। इस दौरान पडोसियों ने महिला के ससुर जोरावर सिंह (52), पति महिपाल (30) को फोन पर सूचना दी, जिस पर दोनों अस्पताल पहुंचे।

Join Whatsapp 26