
दिनदहाड़े भाजपा नेता को मारी गोली, बाइक पर हेलमेट पहनकर आया बदमाश फायरिंग कर हुआ फायर





दिनदहाड़े भाजपा नेता को मारी गोली, बाइक पर हेलमेट पहनकर आया बदमाश फायरिंग कर हुआ फायर
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ में दिनदहाड़े भाजपा नेता को गोली मार दी। वे स्कूटी पर जा रहे थे। इस दौरान बाइक पर हेलमेट पहनकर आया बदमाश फायरिंग कर फरार हो गया।
हमले में गंभीर घायल भाजपा नेता को चित्तौड़गढ़ के सरकारी हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनकी गंभीर हालात को देखते हुए उदयपुर रेफर किया गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सिटी पेट्रोल के पास मंगलवार सुबह 11 बजे की।
बीजेपी नेता रमेश ईनाणी (65) साल 2019 से 2022 तक पार्टी में नगर मंत्री के पद पर रह चुके हैं। उनके पैर और पीठ में गोली लगी है। सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि जैसे ही उन्हें गोली लगी, वे स्कूटी से गिर गए।
एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि रमेश ईनाणी के कूरियर का भी बिजनेस है। वे स्कूटी पर किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान हेलमेट पहना बाइक सवार उनका पीछा कर रहा था।
उसने रमेश ईनाणी को ओवरटेक किया और फायर कर दिया। बताया जा रहा है कि बदमाश ने दो फायर रमेश पर किए हैं। इनमें से एक गोली उनकी पीठ और दूसरी पैर में लगी है।
एसपी ने बताया कि हमला क्यों किया और आरोपी कौन थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए गए हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
रमेश ईनाणी चित्तौड़गढ़ के कृष्णा नगर, चामटी खेड़ा रोड के रहने वाले हैं। वे घटना से पहले सुबह 10:30 बजे तक विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के ऑफिस में थे। वे यहां से अपने घर गए और घर से राणा सांगा मार्केट स्थित अपने ऑफिस ईनाणी कूरियर सर्विस जा रहे थे। इसी दौरान उन पर हमला हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक चंद्रभान सिंह आक्या भी मौके पर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि वे प्रॉपर्टी का कारोबार भी करते थे। इस हमले में जमीन संबंधी विवाद की भी आशंका जताई जा रही है। उनकी पीठ से गोली निकाल ली गई है। पुलिस घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।




