भाजपा नेता मधुसुदन शर्मा पंचतत्व में विलीन हुए, सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

भाजपा नेता मधुसुदन शर्मा पंचतत्व में विलीन हुए, सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

भाजपा नेता मधुसुदन शर्मा पंचतत्व में विलीन हुए, सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई
बीकानेर। भाजपा नेता मधुसुधन शर्मा का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन पर भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने शोक व्यक्त किया। मधुसुधन शर्मा काफी सक्रिय कार्यकर्ता थे। जानकारी के अनुसार पिछले तीन-चार दिनों से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती भी करवाया गया था। लेकिन आज सुबह इनका देहांत हो गया। इनका पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान आरसीपी कॉलोनी ले जाया गया जहां उसे आरसीपी मुक्तिधाम लेकर गये। जहां पंचतत्व में विलीन हुआ। मुखाग्नि  उनके पुत्र और छोटे भाई प्रवीण शर्मा ने दी।शव यात्रा में पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका , उप महापौर राजेंद्र गहलोत,ट्रैफिक थानेदार लक्ष्मण सिंह राठौड़,समाज सेवी गणेश ,देहात अध्यक्ष जसराज सीवर, भगवती प्रसाद गौड़,पंकज गहलोत,घनश्याम रामावत ,पवन मेहनोत,मनीष राजपुरोहित,पाबूदान सिंह राठौड़,देवरूप भोजास,कर्मचारी नेता हितेश अजमानी,भूपेंद्र शर्मा, पार्षद महेंद्र बडगुजर सैकड़ों लोगो ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। मधुसूदन शर्मा अपने पीछे पत्नी ,पुत्र ,भाई  और एक भाई का पुत्र है। सभी मित्रो के साथ पूरी आईजीएनपी कॉलोनी उनकी शव यात्रा में शामिल हुई।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |