Gold Silver

गुजरात में भाजपा तो हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनाने को तैयार

हिमाचल के रुझानों में कांग्रेस की सरकार:हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग जारी है। कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। पार्टी ने 3 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि रुझानों में 36 पर आगे चल रही है। भाजपा 7 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि रुझानों में 19 पर आगे चल रही है। वहीं, निर्दलीय और अन्य उम्मीदवार 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं। ्र्रक्क अभी खाता नहीं खोल पाई है।
ठाकुर रिकॉर्ड 7वीं बार जीते
सराज सीट से जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के चेतराम ठाकुर को रिकॉर्ड 20 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया है। वहीं, मंडी जिले की सुंदरनगर सीट पर क्चके राकेश जमवाल ने कांग्रेस के सोहन लाल ठाकुर को 8,125 वोट से हराया है। ष्टरू ठाकुर के गृह जिले में भाजपा क्लीन स्वीप की ओर बढ़ रही है। 10 में 5 सीटें भाजपा ने जीती हैं, बाकी 5 सीटों पर भी भाजपा आगे चल रही है।
कांग्रेस तीन सीटों पर जीती: लाहौल-स्पीति सीट पर कांग्रेस के रवि ठाकुर ने जयराम सरकार में मंत्री रहे डॉ. रामलाल मारकंडा को हराया है। कांगड़ा की जयसिंहपुर सीट से याविंदर सिंर गोमा ने भाजपा के रवींद्र धीमान और नगरोटा सीट से रघुबीर सिंह ने भाजपा के अरुण कुमार मेहरा को हराया है।गुजरात में नरेंद्र से ज्यादा सीटें भूपेंद्र ले आए:155 सीटों के साथ भाजपा की रिकॉर्डतोड़ जीत के आसार, 1985 में कांग्रेस 149 सीटें जीती थीगुजरात में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करती दिखाई दे रही है। काउंटिंग के रुझानों के मुताबिक भाजपा 182 में से 10 सीटें जीत चुकी है और 145 पर आगे है। अगर ये रुझान नतीजों में तब्दील होते हैं, तो भाजपा 1985 में कांग्रेस की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड तोड़ देगी। मोदी के गुजरात का रहते भाजपा ने 2002 के चुनाव में 127 सीटें जीती थीं।
आंकड़ों पर जाएं तो 1985 के चुनाव में माधव सिंह सोलंकी की अगुआई में कांग्रेस ने 149 सीटें जीती थीं। भाजपा 150 का आंकड़ा पार करने पर अपनी जीत का नया बेंचमार्क तय करेगी, साथ ही साथ कांग्रेस की जीत का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी। दिलचस्प बात यह है कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था- नरेंद्र का रिकॉर्ड भूपेंद्र तोड़ेंगे। चुनाव नतीजों में यह नजर भी आ रहा है।
भाजपा 150 के पार, कांग्रेस 20 के अंदर सिमटी
रुझानों में गुजरात की 182 में से भाजपा ने 155 सीटों पर एकतरफा बढ़त ली है। कांग्रेस 15 सीटों पर आगे है और एक सीट जीत चुकी है। इधर, आम आदमी पार्टी 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। निर्दलीय और अन्य कैंडिडेट्स के खाते में 4 सीटें जाती दिखाई दे रही हैं। गुजरात में आज सुबह 8 बजे से पहले आधे घंटे में पोस्टल बैलेट्स की गिनती के बाद से काउंटिंग शुरू हुई थी।
बड़ी सीटों में जामनगर से भाजपा की रीवाबा, अहमदाबाद से ष्टरू भूपेंद्र पटेल, वीरमगाम से भाजपा के हार्दिक पटेल आगे चल रहे हैं। भाजपा की लीड को देखते हुए पार्टी समर्थकों ने जश्न शुरू कर दिया है। के ष्टरू कैंडिडेट इशुदान गढ़वी भी लीड बनाए हुए हैं।

Join Whatsapp 26