भाजपा आलाकमान ने पूनियां की यात्रा रोकी वसुंधरा को यात्रा की दी मंजूरी, सियासी मायने आए सामने

भाजपा आलाकमान ने पूनियां की यात्रा रोकी वसुंधरा को यात्रा की दी मंजूरी, सियासी मायने आए सामने

जयपुर। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने रविवार को देशनोक में करणी माता, मुकाम में विश्नोई सम्प्रदाय के गुरु जम्भेश्वर भगवान और बीकानेर में गढ़ गणेश के दर्शन किए। यहां राजे ने कहा- इस सरकार में एक कुर्सी छोडऩा नहीं चाहता तो दूसरा गुट कुर्सी हासिल करने के लिए अड़ा हुआ है। इन्हें जनता से कोई मतलब नहीं है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को प्रदेशवासियों ने सत्ता सौंपी थी, लेकिन उन्होंने जनता की नहीं सुनी। जनता के साथ विश्वासघात किया। अब समय आ रहा है, हम सब मिलकर फिर से नया राजस्थान बनाएंगे और पीएम नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करेंगे। वसुंधरा की इस यात्रा के मायने इसलिए भी खास हैं क्योंकि कुछ समय पहले भाजपा आलाकमान ने प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां की रामदेवरा यात्रा रोक दी थी। पूनिया के यात्रा को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के चलते टालना बताया गया। बाद में पूनियां ने बिना किसी तामझाम के यात्रा निकाली। वहीं, राजे की देवदर्शन यात्रा को मंजूरी दी गई है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |