महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार: देवेन्द्र सीएम व एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम पद की आज शाम को शपथ लेंगे

महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार: देवेन्द्र सीएम व एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम पद की आज शाम को शपथ लेंगे

मुंबई. 20 जून को शुरू हुई महाराष्ट्र की राजनीतिक उठा-पटक अब खत्म हो गई है। बगावत के 10 दिन बाद बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे गुरुवार को मुंबई लौट आए। वे यहां से सीधे पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फ डणवीस के घर गए। बताया जा रहा है कि आज शाम 7 बजे ही नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। आज सिर्फ फ डणवीस और शिंदे ही शपथ लेंगे।

शिंदे गोवा से अकेले आए हैं। उनके पास शिवसेना के 39 और निर्दलीय विधायकों का समर्थन पत्र भी है। सूत्रों के मुताबिक फ डणवीस और शिंदे एक साथ राजभवन पहुंचे और यहां राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। खुद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने फ डणवीस और शिंदे को अपने हाथों से मिठाई खिलाई। नई सरकार में फ डणवीस सीएम और एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। उधरए मुंबई में मौजूदा हालात को देखते हुए केंद्र सरकार ने एकनाथ शिंदे की सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्हें जेड प्लस सिक्योरिटी दी गई है।

भाजपा ने दिया शिंदे गुट को डिप्टी सीएम और मंत्री पदों का ऑफ र
सूत्रों के मुताबिक शिंदे गुट और भाजपा के बीच सरकार बनाने पर मंथन भी चल रहा है। भाजपा ने शिंदे गुट को 8 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्रियों का ऑफ र दिया है। सूत्रों के मुताबिक डिप्टी ब्ड के लिए एकनाथ शिंदे का नाम रखा गया है। गुलाबराव पाटिल, संभुराज देशाई, संजय शिरसाट, दीपक केसरकर, उदय सामंत को मंत्री बनाया जा सकता है।

उद्धव के इस्तीफे के बाद कंगना का तंज
एक्ट्रेस कंगना रनोट ने उद्धव ठाकरे पर तंज कसा है। कंगना ने सोशल मीडिया पर पर लिखा. जब पाप बढ़ जाता हैए तो सर्वनाश होता है और उस के बाद सृजन होता है3 और फिर जीवन में कमल खिलता है। दो साल पहले ठडब् ने कंगना रनोट के मुंबई के पाली हिल स्थित कंगना रनोट के ऑफिस मणिकर्णिका फि ल्म्स के कई हिस्सों को बीएमसी ने अवैध बताते हुए तोड़ दिया था। कार्रवाई के बाद से कंगना ने कहा था कि आज मेरा घर टूटा है, कल तुम्हारा घमंड टूटेगा। इसके बाद से ही कंगना शिवसेना और उद्धव सरकार पर लगातार हमला करती रही हैं।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |