देवीसिंह भाटी और अर्जुनराम मेघवाल के मिलान से भाजपा को दोहरा फायदा

देवीसिंह भाटी और अर्जुनराम मेघवाल के मिलान से भाजपा को दोहरा फायदा

खुलासा न्यूज, बीकानेर। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी के बीच चल रही अनबन शनिवार को उस वक्त अधिकृत रूप से खत्म हो गई, जब दोनों नेताओं का मिलन हुआ। न केवल मिलन हुआ बल्कि दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर यह संदेश देने का भी प्रयास किया कि अब उनके बीच जो भी गिले शिकवे थे, वो अब पूरी तरह समाप्त हो गए है। दोनों नेताओं का इस तरह मिलना केवल बीकानेर बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय रहा। दरअसल, आज सुबह कद्दावर नेता देवीसिंह भाटी अर्जुनराम मेघवाल से मिलने बीकानेर के एक होटल में पहुंचे। इसके बाद दोनों ही नेताओं के चुनावी समीकरणों पर बातचीत हुई। भाटी का हाथ थामे अर्जुन राम मेघवाल काफी देर तक वीडियो बनवाते रहे और फोटो खिंचवाते नजर आए। इस दौरान देहात भाजपा अध्यक्ष जालम सिंह भाटी भी मौजूद रहे। इससे पहले कोलायत से भाजपा उम्मीदवार और देवी सिंह भाटी के पोते अंशुमान सिंह भाटी भी अर्जुनराम मेघवाल से मिल चुके हैं। दरअसल, इस मिलन को आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के लिए काफी फायदेमंद नजरीये से देखा जा रहा है। क्योंकि दोनों नेताओं का मिलना और नाराजगी दूर करने के बाद भारतीय जनता पार्टी को न सिर्फ विधानसभा बल्कि लोकसभा चुनाव में भी लाभ मिलने की उम्मीद की जा रही है। पिछले चुनाव में जब देवी सिंह भाटी की पुत्रवधु पूनम कंवर भाटी हारी तो अर्जुनराम मेघवाल पर ही आरोप लगाए गए। अब दोनों एक हो गए हैं। लोकसभा चुनाव में तब भाटी ने मेघवाल का खुला विरोध किया था। अब लोकसभा और विधानसभा चुनाव में दोनों पक्ष लाभ की उम्मीद कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव में देवी सिंह भाटी पहले भाजपा में शामिल हुए और बाद में देहात अध्यक्ष जालम सिंह भाटी से मुलाकात की। एक वक्त दोनों बहुत नजदीकी थे, लेकिन बाद में दूरी बन गई। ये रिश्ते भी पिछले दिनों सुधर गए और जालम सिंह स्वयं देवी सिंह भाटी के निवास पर पहुंचे। अब अर्जुनराम मेघवाल के साथ भी देवी सिंह भाटी की मुलाकात हो गई है। इस मुलाकात से पार्टी और जनता में पॉजिटिव संदेश तो जाएगा कि साथ ही साथ अपने समाज के वोटों का धु्रवीकरण भी होगा। जो बीजेपी के लिए मजबूत पक्ष है।

Join Whatsapp 26