
सड़क हादसे में घायलों को भाजपा ने दी सहायता राशि, पीएम नरेन्द्र मोदी के सभा में शामिल होने आ रहे थे, ट्रक ने मारी टक्कर






खुलासा न्यूज, बीकानेर। शनिवार को श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में शामिल होने के लिए कार्यकर्ता बीकानेर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सड़क हादसा हो गया और 10 कार्यकर्ता घायल हो गए थे। जिनको पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां पर घायलों का इलाज जारी है। आज इस सम्बंध में प्रदेश भाजपा ने कार्यकर्ताओं के लिए सहायता राशि देने की घोषणा की। जिसके बाद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी द्वारा सहायता राशि देने की घोषणा की गई। जिस पर भाजपा के नेता ट्रोमा सेंटर पहुंचे और घायलों को सहायता राशि प्रदान की। इस दौरान भाजपा देहात जिला अध्यक्ष जालम सिंह भाटी, विधायक रायसिंहनगर बलवीर लूथरा, पूर्व विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, एसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने तीन गंभीर घायलों को तो 2-2 लाख, सामान्य घायलों को 50-50 हजार की राशि दी।


