प्रदेश में बढ़ते अपराध पर भाजपा ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

प्रदेश में बढ़ते अपराध पर भाजपा ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

खुलासा न्यूज बीकानेर। सरकार की ओर से लगातार बिजली की दरों में बढ़ोतरी की जा रही है। वही बीकानेर सहित प्रदेश में कानून व्यवस्था भी बिगड़ती जा रही है। इसको लेकर भाजपा में खासा आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को भाजपा के ओबीसी मोर्चा की ओर से जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिला कलक्टेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए कलक्टर को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि राज्य सरकार की सरकार आपसी कलह में फंसकर रह गई है। ऐसे में प्रदेश का विकास पूरी तरह से ठप हो गया है। राज्यपाल के नाम सौंपे गए ज्ञापन में ं लगातार बढ़ रहे अपराधों के चलते आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है प्रदेश में बिजली की बढ़ती दरों से आमजन त्रस्त है।

 

https://youtu.be/-2XaEdUyHsM

 

मुख्यमंत्री अपने कुर्सी बचाने के चक्कर में ही व्यस्त हैं। प्रदर्शन के दौरानप्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओ को समोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने राज्य सरकार की वादाखिलाफी व जन विरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना की ।
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने कांग्रेस सरकार को हर मोर्चा पर विफल करार देते हुए कार्यकर्ताओ से सरकार के खिलाफ लडऩे का आह्वान किया ।
प्रदर्शन में ,पूर्व संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल , शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेख प्रताप सिंह , भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष भंवर लाल जांगिड़ , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य ,लधु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक महावीर रांका ,पूर्व महापौर नारायण चौपड़ा ,जिला महामंत्री कुम्माराम सिद्ध , जिला उपाध्यक्ष अशोक भोभरवाल ,ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हुकमचंद सोनी ,जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा मदन दास स्वामी ,भाजपा नेता भागीरथ मुंड ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुशम सारस्वत ,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जसराज सिंवर ,ओबीसी मोर्चा शहर अध्यक्ष राजाराम बिश्नोई , बापेउ मंडल अध्यक्ष गिरधारी लाल गोदारा ,भाजपा नेता महेश मुंड ,समाज सेवी संतराम भोभारिया, रामकरण नाथ सिद्ध ,नेमगिरी गोस्वामी,जगदीश छिपा , हरिकिशन सुथार,अशोक नाई , फैयाज हुसैन , फकीर चंद सोखल ,मांगीलाल बिश्नोई पार्षद, हेमंत जांगिड़,महेंद्र कुमावत ,सूर्यविरसिंह चौधरी ,महावीर जालप ,अर्जन कुमावत ,वीरेंद्र करल ‌,अर्जुन राम काकड़ ,राम लाल रिंटोड,संजय चौधरी, श्री राम गोदारा,सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |