
बीकानेर निगम में होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किया प्रत्याशी






खुलासा न्यूज़ , बीकानेर । बीकानेर नगर निगम में वार्ड संख्या पांच में होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भाजपा ने पूर्व में इसी वार्ड से चुनाव लड़ चुकी कांता भाटी को अपना प्रत्याशी बनाया है। जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया की प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में सर्वसम्मति से पिछले निगम चुनाव में इसी वार्ड से पार्टी प्रत्याशी रही कान्ता भाटी का नाम तय किया गया है। सिंह ने बताया कि संगठन की पूरी मजबूती के साथ यह उपचुनाव गोपेश्वर मण्डल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गहलोत के संयोजन में गठित चुनाव संचालन समिति की देख रेख में लड़ा जाएगा।


