Gold Silver

30 जनवरी को भाजपा शहर को नया अध्यक्ष मिलने की संभावना, अंतिम रूप से ये पांच नाम रेस में

खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर भाजपा देहात अध्यक्ष की घोषणा सोमवार को हो गई है। मूल रूप से कोलायत क्षेत्र निवासी श्याम पंचारिया को देहात अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं शहर अध्यक्ष को लेकर अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कौन बनेगा शहर अध्यक्ष, को लेकर चर्चा आम से लेकर खास तक हो रही है। तीन-चार नामों पर चर्चाओं का दौर तेज है। जिसमें भाजपा नेता महावीर रांका, मोहन सुराणा, महिला नेता सुमन छाजेड़, निर्वतमान उपमहापौर राजेन्द्र पंवार व अशोक बोरबरवाल, पूर्व महापौर नारायण चौपड़ा के नाम शामिल है। इन पांच नामों में से किसी एक नाम पर मुहर लगने का दावा किया जा रहा है। हालांकि यह महज दावा है, अंतिम रूप से पार्टी ही तय करेगी कि भाजपा शहर का अध्यक्ष कौन होगा। जानकारी के अनुसार 30 जनवरी को भाजपा शहर को नया अध्यक्ष मिल जाएगा, इसके लिए 29 जनवरी को नामांकन लिये जाएंगे। राजनीति के जानकारों का मनना है कि पार्टी द्वारा आवेदन लेना महज एक प्रक्रिया का हिस्सा होगा, लेकिन अंतिम मुहर पार्टी के आला पदाधिकारियों की रायशुमारी के बाद ही लगेगी। वहीं, सूत्रों का कहना है कि शहर अध्यक्ष के लिए दो नामों पर मंथन व विचार हो रहा है, दोनों ही गंगाशहर से है। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि पार्टी पदाधिकारी यह जिम्मेदारी किसे सौंपते हैं।

Join Whatsapp 26