भाजपा ब्लॉक मंडल अध्यक्ष पर लाठी-सरिए बरसाकर पैर तोड़े, पूर्व सरपंच पर चुनावी रंजिश में अटैक का आरोप

भाजपा ब्लॉक मंडल अध्यक्ष पर लाठी-सरिए बरसाकर पैर तोड़े, पूर्व सरपंच पर चुनावी रंजिश में अटैक का आरोप

भाजपा ब्लॉक मंडल अध्यक्ष पर लाठी-सरिए बरसाकर पैर तोड़े, पूर्व सरपंच पर चुनावी रंजिश में अटैक का आरोप

सीकर। भाजपा नेता पर लाठी-सरिए बरसा कर पैर तोड़ दिए गए। उन्हें गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पूर्व सरपंच पर चुनावी रंजिश में वारदात को अंजाम देने के आरोप लगाए गए हैं। मामला जिले की लक्ष्मणगढ़ थाना इलाके के बाटड़ानाऊ गांव का है। हमला कल (शुक्रवार) रात 9 बजे किया गया। जानकारी के अनुसार लक्ष्मणगढ़ तहसील के जाजोद ब्लॉक के भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल दुल्लड़ पर शुक्रवार रात 9 बजे हमला किया गया। वे स्कूटी पर खेत से घर लौट रहे थे। इस दौरान चार-पांच गाड़ियों में आए पूर्व सरपंच व उसके साथियों ने हमला कर दिया। गंभीर हालत में दुल्लड़ को सीकर के एसके हॉस्पिटल में ICU में भर्ती कराया गया है।

एसके हॉस्पिटल में भाजपा पंचायत समिति सदस्य राजेश ने बताया- लक्ष्मणगढ़ थाना इलाके के बाटड़ानाऊ गांव निवासी बाबूलाल दुल्लड़ पर पूर्व सरपंच हंसराज अपने साथियों के साथ चुनावी रंजिश को लेकर हमला किया है। कल रात उनकी स्कूटी का हंसराज और उसके साथियों ने चार-पांच वाहनों से पीछा किया। खेत से एक-डेढ़ किलोमीटर दूर निकलने पर स्कूटी को पीछे से टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया। इसके बाद लाठी-सरियों से आरोपियों ने हाथ-पैर और सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। इससे उनके दोनों पैर और एक हाथ में फैक्चर हो गया। सिर पर भी गंभीर चोट है। शोर शराबा सुनकर आस-पास से लोग आए तो आरोपी फरार हो गए। लोगों ने उन्हें घायल हालत में लक्ष्मणगढ़ हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां से उन्हें सीकर रेफर कर दिया गया।

उन्होंने कहा- हम इस घटना की निंदा करते हैं। लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के हर कार्यकर्ता की मांग है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। वरना क्षेत्र के हर गांव में आंदोलन करेंगे। अभी बाबूलाल दुल्लड़ इस हालत में नहीं हैं कि बयान दे सकें। भाजपा के वरिष्ठ नेता बैठे हैं। विचार कर रहे हैं। जल्द मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। घटना के बाद अस्पताल में पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, भाजपा नेता सुभाष महरिया, दिनेश जोशी, नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी सहित अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे।

वहीं पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए सीकर व लक्ष्मणगढ़ इलाके में रातभर दबिश देती रही। लेकिन फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई। इसके अलावा घटनास्थल का पुलिस ने जायजा लिया और वहां पर मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई गई।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |