[t4b-ticker]

भाजपा बीकानेर देहात हदा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित

भाजपा बीकानेर देहात हदा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ एवं बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के निर्देशानुसार भाजपा बीकानेर देहात के हदा मंडल की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। मंडल अध्यक्ष चोरु राम मेघवाल ने कार्यकारिणी की सूची जारी की।

इस अवसर पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, कानून मंत्री के निजी सहायक तेजाराम मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल ढाल, आईटी विभाग के संभाग सह संयोजक चैन सिंह राजपुरोहित सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त मंडल कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर सोहन सिंह, सुशीला, गोवर्धन साखी, गोपाल राम जाट एवं छेलू दास साध को जिम्मेदारी सौंपी गई। महामंत्री पद पर मनोहर लाल बिश्नोई एवं आईदान सुथार को नियुक्त किया गया।

मंत्री पद पर पूनम कंवर, ओंकार राम मेघवाल, राधा देवी नायक, मदन प्रजापत, खेतदान चारण एवं भंवर लाल सेन को शामिल किया गया है, जबकि कोषाध्यक्ष का दायित्व राजेंद्र पंचारिया को सौंपा गया।

संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए मीडिया सह संयोजक पद पर बनवारी लाल बिश्नोई, आईटी संयोजक अशोक पंचारिया, आईटी सह संयोजक पूनमचंद पालीवाल, सोशल मीडिया संयोजक नेमीचंद सुथार, सह संयोजक आसुराम मेघवाल तथा प्रवक्ता पद पर शिव सिंह राजपुरोहित एवं गिरधारी बेनीवाल को जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा अन्य कार्यकर्ताओं को भी विभिन्न दायित्व सौंपे गए।

मंडल अध्यक्ष चोरु राम मेघवाल ने कहा कि नई कार्यकारिणी पार्टी की रीति-नीति, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा रखते हुए पार्टी हित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

Join Whatsapp