
भाजपा ने बीकानेर में देहात जिला अध्यक्ष का किया ऐलान, इनको सौंपी जिम्मेदारी, पढ़े खबर







भाजपा ने बीकानेर में देहात जिला अध्यक्ष का किया ऐलान, इनको सौंपी जिम्मेदारी, पढ़े खबर
खुलासा न्यूज। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष बीकानेर के पद पर कोलायत के भाजपा नेता श्याम पंचारिया के नाम की घोषणा कर दी गई है। आज बीकानेर में पार्टी कार्यालय में देहात जिलाध्यक्ष पद को लेकर चुनाव पार्टी के संभाग कार्यालय में संपन्न करवाए गए है। सहकारी मंत्री गौतम दक ने पंचारिया के नाम की घोषणा की। चुनाव अधिकारी जगत नारायण जोशी ने आवेदकों से भाजपा संभाग कार्यालय बीकानेर में आवेदन लिये। उनके सहयोगी के रुप में सह चुनाव अधिकारी रामेश्वर पारीक व संजय दैया रहे। भाजपा बीकानेर देहात में जिलाध्यक्ष के लिए कुल 10 आवेदकों ने आवेदन किये। जिनमें 3 खारीज हुए व 7 सही पाए गए। न सुबह से पार्टी कार्यालय में खासी रौनक रही व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व नेता पहुंच गए थे। खुलासा न्यूज ने दो घंटे पहले ही बता दिया था कि पंचारियां बनेंगे देहात जिला अध्यक्ष खबर पर लगी मोहर। निर्वतमान जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गैदर, श्याम पचारियां, सवाईसिंह तंवर, देवीलाल मेघवाल, शिव प्रजापत, नवरत्न घिंटाला, भंवरलाल जांगिड़, कैलाश विश्नोई, मोतीसिंह राठौड़, छैलूसिह शेखावत, आसकरण भट्टर, कन्हैयालाल सियाग, तोलाराम कुकणा,अजय काजला युवा नेता, डूंगर सैन, प्रशांत विश्नोई, राधेश्याम विश्नोई, राकेश सहोत्रा, राकेश चितलागिया सहित मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रतिनिधि तथा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


