![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2022/11/Screenshot_20221103-134625_Instagram.jpg)
पालतु कुत्तों को लेकर चल रही रंजिश मे बाइक सवार पर किया हमला
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/02/drgifad.gif)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-04-at-12.06.31-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-12-at-12.05.55-AM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2022/08/d186fc64-d41f-4ece-8c59-2b3589462913.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.50.27-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-3.45.05-PM.jpeg)
बीकानेर। बाइक के आगे पालतू कुत्ता आने की बात को लेकर रंजिश इतनी बढ़ी कि बाइक सवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बड़ी जस्सोलाई निवासी शन्नी पुत्र शंकर मेघवाल घायल हुआ है।कोटगेट पुलिस को घायल शन्नी मेघवाल ने पर्चा बयान में बताया कि -31 अक्टूबर की रात को साढ़े नौ बजे के आसपास वह अपने भाई राहुल के साथ बाइक पर जय भारती स्कूल वाली गली से जा रहा था। इस दौरान विनीत राजपूत का कुत्ता दौड़कर उसकी बाइक के आगे आया, तो उसके भाई राहुल ने बाइक को ब्रेक लगा दिए। कुत्ते को. के बाइक से चोट नहीं लगी, लेकिन को विनीत राजपूत ने उसे व उसके भाई क. राहुल को गालियां निकालीं । उसके बाद 31 अक्टूबर की रात को साढ़े दस बजे वह अपने भाई राहुल के साथ बाइक से बाजार से घर जा रहा था। जय भारती स्कूल के पास विनीत राजपूत व उसके पिता अजय राजपूत ने बाइक रोक ली और विशाल पुत्र जग्गू व हन्नी पुत्र जग्गू सिंधी के साथ मिलकर मारपीट की। आरोपियों ने सिर में सरिये से वार किया, जिससे वह बेहोश हो गया। उसके बाद भाई राहुल ने पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.36.48-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20240415-WA0026.jpg)
![](http://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/04/whatsapp-icon.png)