Gold Silver

अर्जुन अवार्डी निशानेबाज डॉक्टर करणी सिंह की 101 वी जयंती पर बीकानेर की खेल प्रतिभाओं को मिलेगा ऐतिहासिक सम्मान

अर्जुन अवार्डी निशानेबाज डॉक्टर करणी सिंह की 101 वी जयंती पर बीकानेर की खेल प्रतिभाओं को मिलेगा ऐतिहासिक सम्मान
बीकानेर। मरुधरा की माटी से निकली खेल प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से, एकलव्य फाउंडेशन एक भव्य और ऐतिहासिक पहल लेकर आ रहा है। यह आयोजन बीकानेर के पूर्व महाराजा व देश के प्रथम अर्जुन अवार्डी, और भारत के महानतम निशानेबाजों में शामिल डॉ. करणी सिंह की जयंती के अवसर पर आयोजित होगा. एकलव्य फाउंडेशन के अध्यक्ष दानवीर सिंह भाटी ने बताया की कल सोमवार 21 अप्रैल, शाम 4 बजे, वेटरनरी कॉलेज ऑडिटोरियम, बीकानेर में आयोजित होगा,
इस अवसर पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीकानेर के खिलाडिय़ों को च्च्महाराजा डॉ. करणी सिंह स्पोट्र्स अचीवमेंट्स अवार्डज्ज् से सम्मानित किया जाएगा।
फाउंडेशन के अध्यक्ष दानवीर सिंह ने बताया कि डॉ. करणी सिंह – एक ऐसा नाम जो भारतीय खेल इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज है। पाँच बार ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व, वल्र्ड शूटिंग चैंपियनशिप और एशियन गेम्स में पदक विजेता – उन्होंने न केवल बीकानेर को, बल्कि पूरे भारत को गौरवान्वित किया। एकलव्य फाउंडेशन इस आयोजन के माध्यम से उनकी गौरवशाली विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का प्रयास कर रहा है।
उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री
श्री प्रसाद जी माहनकार (राष्ट्रीय संगठन मंत्री, क्रीड़ा भारती) होंगे. महंत विमर्शानंद महाराज जी महाराज(महंत लालेश्वर महादेव मंदिर, शिवबाड़ी) की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक जेठानंद व्यास, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर मनोज दीक्षित व जिला कलेक्टर
नम्रता वृष्णि होंगी.
राजश्री कुमारी व मगन सिंह राजवी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
बीकानेर की गौरवशाली खेल विरासत को सम्मानित करते हुए दो अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों को च्च्डॉ. करणी सिंह लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्डज्ज् से सम्मानित किया जाएगा. इस समारोह में राजश्री कुमारी (अर्जुन अवार्ड विजेता, शूटिंग) व मगन सिंह राजवी (अर्जुन अवार्ड विजेता, फुटबॉल) को च्च्डॉ. करणी सिंह लाइफटाइम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्डज्ज् से नवाजा जायेगा.
खेल प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
एकलव्य फाउंडेशन के अध्यक्ष दानवीर सिंह भाटी ने बताया कि यह कार्यक्रम बीकानेर के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेगा और उन्हें ओलंपिक जैसे वैश्विक मंच की ओर मार्गदर्शित करेगा। च्च्आज तक राजस्थान से कोई भी खिलाड़ी ओलंपिक में पदक नहीं जीत सका है। इस आयोजन का उद्देश्य उसी कमी को पूरा करना और एक नई उम्मीद जगाना है,ज्ज् उन्होंने कहा।
यह समारोह केवल एक सम्मान आयोजन नहीं, बल्कि बीकानेर को एक नई खेल चेतना से जोडऩे की ऐतिहासिक शुरुआत है।

Join Whatsapp 26