
बीकानेर की प्रीति बनी सुर साम्राज्ञी राजस्थान





खुलासा न्यूज,बीकानेर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ राजस्थान द्वारा भजन प्रतियोगिता का आनलाइन ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय,मुख्य अतिथि रेखा सहाय ( रांची),विशिष्ट अतिथि दीक्षा कुलश्रेष्ठ (फिरोजाबाद),शिल्पा माथुर (कोटा),सुचिता जौहरी (जयपुर ),बरखा सिन्हा (झारखंड) मेघना श्रीवास्तव (फरीदाबाद) थी। प्रदेश अध्यक्ष महिला रश्मि सक्सेना के निर्देशन में आयोजित ऑनलाइन नवरात्रि स्पेशल भजन प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले में राजस्थान के विभिन्न जिलों से एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें बीकानेर की प्रीति माथुर ने दूसरा स्थान प्राप्त कर सुर साम्राज्ञी राजस्थान का खिताब जीतकर अपना परचम लहराया। निर्णायक की भूमिका में स्वर कोकिला सीमा मिश्रा,बॉलीवुड गुरु मयूर दा,संगीतकार संजय रायजादा ने अपनी उपस्थिति दी। कार्यक्रम का संचालन कवियत्री शकुंतला सरूपरिया ने किया। माथुर के सुर साम्राज्ञी राजस्थान बनने पर जिला अध्यक्षा सीमा माथुर,संरक्षक रीटा माथुर,नंदा माथुर,उपाध्यक्ष दीपा,हेमा माथुर,मोना सकसेना,सुषमा राय,अंजु माथुर,मिनाक्षी माथुर कुसुम माथुर,संगीता सकसेना,राधा माथुर ,रमा माथुर,लीना माथुर,नीलम जोहरी व अन्य महिला प्रकोष्ठ की महिलाओं ने भी बधाई दी। गौरतबल रहे कि यह प्रतियोगिता एक नवम्बर को आयोजित हुई थी।

