
केन्द्रीय श्रम मंत्री से मिला बीकानेर का प्रतिनिधिमंडल,उप महापौर ने की अगुवाई






खुलासा न्यूृज,दिल्ली। बीकानेर के एक शिष्टमंडल द्वारा श्रम कानून एवं श्रम मंत्रालय के राज्यमंत्री रामेश्वर तेली से उप महापौर राजेन्द्र पंवार के नेतृत्व में नेतृत्व बीकानेर में निर्मित 30 बेड की ईएसआई के उद्घाटन का करने का न्यौता दिया। उप महापौर पंवार ने कहा कि बीकानेर शहर में यदि एसीपी साइको 100 बेड की कर दी जाए तो बीकानेर के श्रमिकों को बहुत फायदा मिलेगा। इसी के साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष जेपी व्यास ने कोलायत में वाइट किले की खदानों के संबंध में विस्तृत से बताया। मंत्री ने सभी बातों को गौर से सुनकर उसी समय केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव से सभी कार्यकर्ताओं को साथ ले जाकर इस संबंध में बात की और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बीकानेर के सभी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि बीकानेर के एमपी एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम से विचार-विमर्श करके आपकी सभी समस्याओं का समाधान तत्काल प्रभाव से किया जाएगा। शिष्टमंडल में मिलने वालों में पूर्व मंडल अध्यक्ष मोतीलाल हर्ष,पूर्व जिला उपाध्यक्ष फारुख पठान,पूर्व पार्षद राजा सेवग,पार्षद विकास सियाग,किसान मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश चौहान आदि साथी सभी नेताओं ने मंत्री को उसमें पुष्प गुच्छ कर स्वागत किया। मंत्री ने बीकानेर के सभी कार्यकर्ताओं को आसाम के दुपट्टे पहनाकर मान सम्मान दिया।


