Gold Silver

बीकानेर/ महिला पॉलिटेक्निक की छात्राओं को मिली प्रगति छात्रवृति

खुलासा न्यूज, बीकानेर। तकनीकी शिक्षा (पॉलिटेक्निक) के अन्तर्गत राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, बीकानेर की तीन छात्राओं को ए.आई.सी.टी.ई, नई दिल्ली द्वारा प्रदान की जाने वाली प्रगति छात्रवृति हेतु चयन हुआ है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता सक्सेना ने छात्रवृति हेतु चयनित छात्राओं को बधाई दी तथा उन्हे उतरोतर प्रगति की शुभकामनाएं दी। राज्य की डिप्लोमा स्तर पर बनी मेरिट में टेक्सटाईल डिजाईन ब्रांच की किरण, कोमल एवं श्वेता पवांर का प्रगति छात्रवृति में चयन हुआ। छात्रवृति प्रभारी डा. उमाकान्त व्यास ने बताया की यह छात्रवृति ए.आई.सी.टी.ई द्वारा तकनीकी शिक्षा में डिप्लोमा स्तर की प्रथम वर्ष की छात्राओं को 50,000 रूपये छात्रवृति प्रदान की जाती है। जो छात्राओं के बैंक खाते में जमा भी हो चुके है। तकनीकी शिक्षा में छात्राओं की भागीदारी एवं उसकी महता की द्वष्टिी से ए.आई.सी.टी.ई का यह अत्यन्त सराहनीय कदम है। उक्त अवसर पर समस्त स्टाफ ने चयनित छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्राचार्य ने राज्य नोडल अधिकारी श्रीमती राजुल भार्गव व एस.के गोतम को भी धन्यवाद ज्ञापित किया । इस छात्रवृति से न केवल आर्थिक सहायता मिलेगी अपितु अन्य छात्राओं का भी पॉलिटेक्निक डिप्लोमा में रूझान बढेगा। जिससे वे अपने भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने में सक्षम होंगी।

Join Whatsapp 26