Gold Silver

बीकानेर/ पति की हैवानियत की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला, दर्ज कराई एफआईआर

खुलासा न्यूज, बीकानेर। दहेज के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दहेज लोभियों द्वारा दहेज की मांग को लेकर विवाहिताओं को तंग-परेशान किया जा रहा है। ताजा मामला नोखा थाना क्षेत्र का है। जहां ससुराल पक्ष द्वारा लक्ष्मी स्वरूप बहु के साथ दुव्र्यवहार किया गया। इस आशय का आरोप लगाते हुए नोखा पुलिस थाने में प्रार्थिया ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया बताया कि कुछ समय पहले उसकी शादी जोधपुर में हुई।

 

कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक चलता रहा लेकिन इसके बाद आरेापियों ने उसे दहेज की मांग को लेकर परेशान करना शुरू कर दिया। प्रार्थिया ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरेापियों ने उसके साथ दुव्र्यवहार किया ओर उसके पति ने जबरदस्ती अप्राकृतिक मैथून किया।

 

प्रार्थिया ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपियों ने उसका स्त्रीधन हड़प लिया और मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join Whatsapp 26